फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: villagers have attacked on police team during arresting in Muzaffarnagar

यूपी: वांछित युवक को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, गाड़ी के शीशे भी तोड़े, कॉलेज छात्रों के दो गुटों में विवाद

Sat, 26 Feb 2022 01:01 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Feb 2022 01:01 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में वांछित युवक को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उधर, एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया और हवाई फायरिंग हुई।

विज्ञापन
UP News: villagers have attacked on police team during arresting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में वांछित युवक को पकड़ने गई पुलिस पर भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस शुक्रवार रात करीब 11 बजे कसेरवा गांव में अशरफ उर्फ बंदर नाम के युवक को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, इसी दौरान आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस अशरफ को लेकर चलने लगी तो भीड़ ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर भीड़ को दौड़ाया। पुलिस का विरोध कर रहे तीन अन्य लोगों को मौके से पकड़ा गया है। 
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। वांछित चल रहे अशरफ को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी कॉलेज छात्रों के दो गुटों में विवाद, हवाई फायरिंग 
मुजफ्फरनगर में नगर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में किसी बात पर विवाद हो गया। तब एक पक्ष के छात्र ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन छात्र फरार हो गये। एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।

बताया गया कि शुक्रवार को डीएवी कालेज में पीनना निवासी छात्र अपने कई छात्र साथियों के साथ पहुंचा। इन छात्रों को किसी की तलाश थी। इसी बीच एक छात्र के  साथ उक्त छात्रों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित छात्र के साथी मौके पर पहुंचे तो मारपीट कर रहे छात्रों में से एक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे कालेज परिसर में दहशत फैल गयी। चर्चा तो यह भी रही, कि दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई है। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत टीम के साथ कालेज पहुंचे। लेकिन पुलिस को आता देखकर सभी छात्र फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने पीनना निवासी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हैं। वह दूसरे कॉलेज का छात्र बताया जा रहा हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में किसी ने भी तहरीर नहीं दी हैं। 

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप


छात्रों में मारपीट की वीडियो वायरल
शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। यह वीडियो पहले तो अंसारी रोड की बताई जा रही थी। पता चलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल कराई तो मामला रोहाना क्षेत्र का निकला। पुलिस ने मामले में तहरीर नहीं आना बताया हैं।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

नंदू ग्रुप का एक सदस्य पकड़ा
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिका सिटी के पास पांच दिन पहले एक युवक के साथ कई युवकों ने मारपीट की थी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित युवक के पिता ने मंडी कोतवाली में नंदू ग्रुप के हमलावर सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कराई जा रही है। एक युवक की पहचान काजीखेड़ा निवासी किशोर के रूप में हुई तो हिरासत में लेने के बाद चालान कर दिया गया। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही हैं। आरोपी पकड़ा किशोर नगर के एक कॉलेज में बीएससी फाइनल का छात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed