{"_id":"6409d5d5e7143f51d2042303","slug":"up-news-two-youths-died-after-being-hit-by-a-train-in-muzaffarnagar-district-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News : ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News : ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 09 Mar 2023 06:19 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Mar 2023 06:19 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवकों की मौत से कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे रामपुर तिराहे से बामनहेड़ी के बीच लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह सहारनपुर की तरफ से आई शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल
विज्ञापन
उधर, बुधवार दोपहर रेलवे लाइन पार करते हुए जैन मिलन विहार के पास कल्याणपुरी निवासी युवा अक्षय ट्रेन की चपेट आ गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता