{"_id":"60ccccd88ebc3e33571ad721","slug":"up-news-two-youth-of-delhi-has-died-in-car-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत, हरिद्वार घूमने जा रहे थे तीन दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, दो युवकों की मौत, हरिद्वार घूमने जा रहे थे तीन दोस्त
Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
सार
दिल्ली से तीन दोस्त कार में सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। वहीं मुजफ्फरनगर में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर: हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-दून हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में दिल्ली के अमन विहार निवासी दो युवकों की मौत हो गई। कार चालक व एक अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी तीन दोस्त अजित सिंह (40), भारत (32) व राहुल गुरुवार देर रात दिल्ली से हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। कार को दिल्ली का ही मीत विहार निवासी अब्बास चला रहा था। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जैसे ही उनकी कार दिल्ली-दून हाईवे पर भोपा बाईपास के निकट पहुंची, अचानक कार चालक अब्बास को नींद की झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई। जिससे कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व एक अन्य घायल हो गए। सभी लोग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में ही फंसे रह गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कार को काटकर बामुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद कार चालक अब्बास व राहुल को जिला अस्पताल भेजते हुए दोनों मृतकों अजित सिंह व भारत के शव मोर्चरी भेज दिए गए। उधर, जिला अस्पताल से दोनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर दिल्ली से पहुंचे परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।