{"_id":"609e76c28ebc3ed98a4258f7","slug":"up-news-three-youth-have-died-and-two-injured-in-car-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Fri, 14 May 2021 06:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 May 2021 06:52 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए यह हादसा कैसे हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजी खेड़ा गांव के पास एक ट्रक ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि तितावी के गांव गुर्जरहेड़ी निवासी अरुण कुमार उर्फ मोनू (27) पुत्र कवरपाल, रजत (28) पुत्र अमन सिंह, रिश्तेदार प्रिंस (22) पुत्र रामकुमार निवासी अराईपुरा घरौंडा जिला करनाल, हरियाणा की मौत हो गई, जबकि गुर्जरहेड़ी निवासी आकाश और विकास घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि ये पांचों युवक शुक्रवार शाम को खतौली से स्विफ्ट कार द्वारा अपने गांव जा रहे थे। काजी खेड़ा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन