फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: There will be an encounter with those who molest daughters: Loni MLA Nand Kishore

UP News: बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वालों का होगा एनकाउंटर : लोनी विधायक नंद किशोर

Sun, 01 Sep 2024 10:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Sep 2024 10:18 PM IST
सार

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि बेटियों को छेड़ने वालों का एनकाउंटर जरूर होगा। टोल माफ करवाने के लिए यूनियन का सहारा लेने वालों के दबाव में आने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
UP News: There will be an encounter with those who molest daughters: Loni MLA Nand Kishore
सभा को संबोधित करते नंद किशोर गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि छेड़छाड़ के मामले में पुलिस लापरवाह बनी हुई है। इस तरह की लापरवाही से कवाल की घटना हो चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि छेड़छाड़ के आरोपियों का एनकाउंट जरूर होगा। अब तक सूचना मिलनी चाहिए थी कि तीन आरोपी मारे गए।
विज्ञापन

 

खोकनी गांव पहुंचे विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि आरोपियों के गांव के लोगों को अब तक आकर माफी मांग लेनी चाहिए थी। पुराने समय में अगर कोई मामला होता था, तो बुजुर्ग ऐसे ही निपटाते थे। एक सप्ताह के अंदर घटना से जुड़ा एक-एक आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए। पुलिस किसी किसान संगठन के दबाव में न आए। ऐसे लोग केवल टोल माफ करवाने के लिए ही यूनियन का सहारा ले रहे हैं। आज इस बेटी के साथ हुआ है। कल उनकी बेटी का भी नंबर आ सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश बारूद के ढेर पर बैठा है। हम झगड़ा नहीं चाहते और गरीब-अमीर में भेद नहीं करते। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। अगर लापरवाही बरती गई तो लाखों लोग एकत्र होंगे। फिर आर-पार की जंग होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासभा गुर्जर के अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि समाज के लिए हम किसी से भी टकराने की ताकत रखते हैं। भाजपा नेता यशपाल पंवार ने कहा कि परिजनों ने बच्चों के झगड़े को सुलझाने के बजाए गाड़ी में बैठे बच्चों को घेरकर उन पर लाठी डंडों से हमला किया। कानून व्यवस्था की सक्रियता के चलते बवाल होने से बचा है। मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को भी मामले से अवगत कराया जाएगा।  पंचायत में दरियाबाद, खरपौड़, दरियापुर, मीरावाला, गंगदासपुर, कासमपुर खोला, बेहड़ा सादात, चौरावाल समेत अन्य गांवों के लोग शामिल हुए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, जोगेंद्र गुर्जर, सतेंद्र, हरीश चौधरी, अमित, जयवीर, संदीप, विपिन, मनोज मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

बेहड़ा सादात चौराहे से अतिक्रमण हटाने की मांग
बेहड़ा सादात चौराहे पर अतिक्रमण मुद्दा बन गया है। यहां ग्राम समाज की ओर से यात्री प्रतीक्षालय लगाया गया है। आरोप है कि फल विक्रेताओं ने कब्जा जमा लिया है। ग्रामीण मोहन ,बृजपाल, महावीर, सुमन, सुशील, चिंटू, मोहित, अमन, सुरेश पाल, महिपाल, संजीव सैनी का कहना है कि यहां आए दिन छींटाकशी होती है। अतिक्रमण हटवाया जाना चाहिए। 
भाकियू तोमर बना रही पुलिस पर दबाव
खोकनी गांव प्रधान रेसिंदर ने कहा कि भाकियू तोमर के कुछ लोग पुलिस प्रशासन पर आरोपियों का नाम निकलवाने का दबाव बना रहे हैं। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उधर, राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की अध्यक्ष रिया किन्नर ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के खिलाफ जरूरत पड़ने पर धरना दिया जाएगा।
 

छेड़छाड़ मामले में सुबूत जुटा रही पुलिस, दबिश
सीओ भोपा डॉ. रवि शंकर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। किसी भी बेकसूर पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। सभी लोगों को स्पष्ट कर दिया गया है।

ये था मामला
ककरौली क्षेत्र के स्कूल की छात्रा बस में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। बेहड़ा चौराहे के पास छात्रा पर छींटाकशी की गई। छात्रा ने अपने भाई को जानकारी दी। भाई ने आरोपियों का विरोध किया तो उस पर हमला कर दिया गया था। पीड़ित पक्ष ने प्रकरण में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed