फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Ruckus has in district hospital in Muzaffarnagar and police misbehaved with social worker

यूपी: जिला अस्पताल में हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता को घसीटकर जीप में डाला, ये है पूरा मामला

Sat, 27 Nov 2021 10:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Nov 2021 10:10 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान शांति सेना के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता की कर्मचारियों के साथ खूब नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
UP News: Ruckus has in district hospital in Muzaffarnagar and police misbehaved with social worker
उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे शांति सेना के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता मनेश गुप्ता के साथ कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मनेश गुप्ता को अमर्यादित तरीके से उठाकर जीप में डालकर कोतवाली ले गई। एडवोकेट मनेश के पक्ष में महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा किया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

विज्ञापन


शनिवार को एडवोकेट मनेश गुप्ता संगठन से जुड़ी महिलाओं के साथ जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचे थे। उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान सीएमएस डॉ. पंकज कुमार पहुंच गए। सीएमएस ने संगठन के प्रतिनिधिमंडल को अपने कार्यालय में बुला लिया। मनेश गुप्ता ने पहले महिलाओं के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने की बात कही। एक महिला कुर्सी पर नहीं बैठी। इसी दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मनेश गुप्ता पर अनुसूचित जाति की महिला पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमएस ने बीच-बचाव का प्रयास किया। फिर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिसकर्मियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को अमर्यादित तरीके से हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए जीप में डाला और कोतवाली ले गए। यहां मनेश के पक्ष में महिलाओं ने हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। मनेश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सीएमएस के बुलावे पर गए थे अस्पताल
सामाजिक कार्यकर्ता मनेश गुप्ता का कहना है कि भ्रष्टाचार के प्रकरण में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ वह सीएमएस के बुलावे पर जिला अस्पताल गए थे। सीएमएस के कक्ष में प्रत्येक वर्ग के लिए बराबरी की बात की तो स्वास्थ्य कर्मचारी भड़क गए। उन्हें जबरदस्ती कक्ष से बाहर निकाला गया।

वीडियो वायरल, पुलिस की निंदा
पुलिस द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता को गलत तरीके से उठाने और जीप में डालने के फोटो और वीडियो वायरल हुए हैं। लोगों ने पुलिस के व्यवहार की निंदा की।

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

जातिगत टिप्पणी पर जताई नाराजगी
सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल का कहना है कि उनके कक्ष में बातचीत चल रही थी। इसी दौरान मनेश गुप्ता ने किसी महिला पर टिप्पणी की, जिस पर कर्मचारियों ने नाराजी जताई। किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी ने किसी का अपमान नहीं किया। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed