फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Andolan UP: Muzaffarnagar Mahapanchayat Preparations Are Underway, Yogendra Yadav Said Time To Save The Breed And The Crop

किसान आंदोलन : युद्ध स्तर पर चल रही है महापंचायत की तैयारी, योगेंद्र यादव ने किया नस्ल और फसल बचाने का आह्वान

Thu, 02 Sep 2021 12:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Sep 2021 12:36 AM IST
सार

महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर में युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। वहीं जय किसान आंदोलन की किसान पंचायत में मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव बोले कि यह समय नस्ल और फसल बचाने का है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan UP: Muzaffarnagar Mahapanchayat Preparations Are Underway, Yogendra Yadav Said Time To Save The Breed And The Crop
योगेंद्र यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मोरना क्षेत्र के गांव जड़वड़ कटिया में जय किसान आंदोलन की किसान पंचायत में मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव ने कहा कि यह समय नस्ल और फसल बचाने का है। किसान अपने हक की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने पांच सितंबर की किसान महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जलाया गया था मुजफ्फरनगर
योगेंद्र यादव ने कहा कि किसान आंदोलन को नौ माह हो गए हैं। सरकार के पेट में बहुत दर्द है। आंदोलन में कुछ ऐसा पैदा हुआ है कि 75 साल में किसान पहली बार जगाने से किसान में आत्म सम्मान जाग्रत हो चुका है। इस मौके पर बुजुर्ग किसानों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर को राजनीतिक रोटी सेकने के लिए जलाया गया था, हमें मुजफ्फरनगर को दोबारा जोडे़ंगे, जिसकी गवाह पांच सितंबर की महापंचायत बनेगी। जिसमें भाग लेने के लिये देश के किसान चल पड़े हैं।
विज्ञापन


मनीष भारती ने कहा कि सामाजिक आधार की जानकारी ही आंदोलन को विश्व का सिरमौर बना देती है। प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि लाभ हानि को न देखे, यह किसान के हकों की लड़ाई है। पश्चिम बंगाल से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अविक शाह ने कहा कि कंपनी राज व किसान की आमने-सामने की लड़ाई है। संचालन पुष्पेंद्र कुमार और अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। मौके पर कर्नल जयवीर सिंह, अशोक पंवार, अभिषेक चौधरी, ओपी छोटन आदि ने विचार रखे। आयोजन में अंकुल भाटी, बृजपाल जिला अध्यक्ष, कुलदीप, शिवकुमार, दीपक आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में महिला किसान भी दिखाएंगी ताकत

भाकियू की महापंचायत में पहली बार महिलाएं भी ताकत में रूप में दिखाई देगी। पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने की संभावना है। भाकियू सूत्रों के अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले किसान चार सितंबर में बड़ी संख्या में जनपद में पहुंच जाएंगे। 

युद्ध स्तर पर चल रही महापंचायत की तैयारी
भारतीय किसान यूनियन की पांच सितंबर की पंचायत को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। भाकियू और रालोद कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। महापंचायत में पहली बार महिलाओं की बड़ी संख्या देखने को मिलेगी। भाकियू सूत्रों की माने तो पंजाब और हरियाणा से महिलाओं के बड़े जत्थे पंचायत में पहुंच रहे हैं। पंचायत के जरिये महिला किसान भी अपनी ताकत दिखाएंगी।

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों से आने वाले किसान चार सितंबर तो मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो जाएंगे। जिले के गुरुद्वारों में ही 50 हजार किसानों के रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई जगह खुले लंबर रहेंगे। किसानों को भोजन की कोई समस्या नहीं रहेगी। भाकियू की महापंचायत में पहली बार ऐसा दिखाई देगा कि महिला किसान भी अच्छी संख्या में हैं।

किसान महापंचायत में शामिल होंगे देशवाल खाप के लोग
देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में खाप के लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहा है। इसी से संबंधित किसान समस्याओं को महापंचायत में उठाया जाएगा। देशवाल खाप किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। महापंचायत में भाग लेने के लिए देशवाल खाप के गांवों में जनसंपर्क कर किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed