{"_id":"6881069bd9167764d00223be","slug":"up-news-police-lathicharged-postal-kanwariyas-in-muzaffarnagar-sp-said-after-video-went-viral-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुजफ्फरनगर में डाक कांवड़ियों पर पुलिस ने फटकारी लाठी, वीडियो वायरल होने पर ये बोले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुजफ्फरनगर में डाक कांवड़ियों पर पुलिस ने फटकारी लाठी, वीडियो वायरल होने पर ये बोले अधिकारी
Wed, 23 Jul 2025 09:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:37 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: एक तरफ जहां आला अधिकारी तक कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं, वहीं मुजफ्फरनगर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कांवड़ियों पर लाठी फटकार रही है।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर लाठी फटकारती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नई मंडी के बझेडी कट के पास डाक कांवड़ियों पर पुलिस ने लाठी फटकारी। उन्हें दूर तक दौड़ाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
डाक कांवड़िये हरिद्वार से आ रहे थे। सिसौना की तरफ से बझेडी कट की तरफ आने वाले मार्ग पर पहुंचे और वहां से कच्ची सड़क होते हुए शिव चौक पर आने का प्रयास करने लगे। इससे वहां भीड़ लग गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझाया। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें दौड़ा दिया। किसी ने पुलिस की लाठी फटकारने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने इस मामले में जानकारी से होने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन