फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: One Kanwariya dies in the rush of Dak Kanwar in Muzaffarnagar, 68 'innocent' injured in accidents

UP News: मुजफ्फरनगर में डाक कांवड़ की भागमभाग में एक कांवड़िये की मौत, हादसों में 68 'भोले' घायल

Tue, 22 Jul 2025 06:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 22 Jul 2025 06:46 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: जिलेभर में मंगलवार को लगातार हादसे होते रहे। कई बाइकें टकराईं, तो कहीं पर अनियंत्रित होकर फिसल गईं। सरकारी अस्पतालों में घायल कांवड़ियों का इलाज कराया गया। 

विज्ञापन
UP News: One Kanwariya dies in the rush of Dak Kanwar in Muzaffarnagar, 68 'innocent' injured in accidents
हाईवे पर चलते डाक कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले भर में डाक कांवड़ के फर्राटा भरने के दौरान हादसे हुए। कहीं बाइक फिसल गई तो कहीं कांवड़ियों के वाहन आपस में टकरा गए। खतौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत हुई है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 30, पुरकाजी में 32 व खतौली में 6 कांवड़ियों को सरकारी अस्पतालों में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन

 

मंगलवार को पैदल कांवड़िये कम दिखे, जबकि जिले की भूराहेड़ी सीमा से मेरठ की भंगेला व शामली जनपद की लालूखेड़ी सीमा तक डाक कांवड़िया, उनके वाहन दौड़ते दिखाई दिए। दोपहिया व चौपहिया वाहन तेज गति से दौड़ाए जा रहे थे। इस भागमभाग में दिल्ली निवासी हंसराज (39) की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि दिल्ली के जेजे कॉलोनी रघुवीर नगर निवासी हंसराज हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाइक से दिल्ली की ओर जा रहा था। मंगलवार अलसुबह करीब पांच बजे नेशनल हाईवे बाईपास पर एक रेस्टोरेंट के निकट सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी ले जाने पर मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। तब परिजन भी थाने पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हंसराज कॉलोनी में ही परचून की दुकान करता था। थाना पुलिस ने बताया कि शव मोर्चरी भेजा है।
 
विज्ञापन

हादसों में ये घायल हुए कांवड़िये 
खतौली में हाईवे पर बाइक से डाक कांवड़ लेकर जा रहे मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी राहुल, हरियाणा के बावल रेवाड़ी निवासी नवीन कुमार, दिल्ली के जेतपुर सदरपुर बॉर्डर निवासी रितेश कुमार, भूलाटेन पटेल, वृद्धा फलझड़िया देवी, मेरठ के खरखौदा निवासी जतिन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में उपचार दिलाया गया। उपचार के बाद राहुल, नवीन, फुलझड़िया देवी तथा जतिन को रेफर किया गया।
पुरकाजी में दिल्ली देहरादून हाइवे पर सोमवार की रात व मंगलवार को आपस में बाइक टकराने से दिल्ली निवासी देविंद्र, झिलमिल ,सुनीता, रुद्रा, सन्नी, तुषार, आशीष व हरियाणा के रोहतक निवासी अर्जुन, पुरकाजी के गांव तुग़लकपुर निवासी अभिषेक व उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया निवासी अजीत गुप्ता सहित 32 कांवड़ियां घायल हुए है। दिल्ली निवासी नीलम, हरियाणा के गोहाना निवासी हर्ष और मलियाना मेरठ निवासी दीपक को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
 

बीमार कांवड़ियों को दिया उपचार
बताया गया कि विभिन्न स्थानों पर रहने वाले कई कांवड़ियों को बीमारी के कारण जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दिल्ली निवासी दिव्यांग कांवड़ियां पुशाांत को हरिद्वार से आते समय पुरकाजी के पास रास्ते में मिर्गी का दौरा पड़ गया। उसे पुरकाजी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड में जाना कांवड़ियों का हाल-चाल
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर वहां भर्ती कांवड़ियों का हाल चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देशित कर कहा कि डाक कांवड़ व कांवड़ मेले में सड़क दुर्घटना में घायल या गम्भीर अवस्था के चलते कांवड़ियों को जिला अस्पताल लाया गया हो तो उनकी देखभाल के लिए तत्काल जुट जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed