फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Muzaffarnagar loving couple went to Chandigarh and committed suicide, girl was 11th class student

UP News: मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने चंडीगढ़ में जाकर किया सुसाइड, किशोरी 11वीं की छात्रा, युवक था मजदूर

Thu, 21 Aug 2025 09:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Aug 2025 09:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: बेगरामपुर निवासी अरशद और किशोरी तीन दिन पहले घर से चले गए थे। तभी से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। सुसाइड नोट पर लिखे मिले मोबाइल नंबर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
UP News: Muzaffarnagar loving couple went to Chandigarh and committed suicide, girl was 11th class student
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर से संदिग्ध हालात में लापता हुए प्रेमी युगल अरशद (21) और किशोरी (17) ने चंडीगढ़ में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थानीय पुलिस और परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। युगल की ओर से सुसाइड नोट भी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

 

बेगराजपुर से 18 अगस्त को छात्रा घासीपुरा के स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन छात्रा नहीं मिली। पिता की तहरीर पर गांव के ही अरशद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस और परिजन छात्रा की तलाश कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि अरशद और छात्रा ने चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास होटल में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। दोनों को गंभीर हालत में वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड नोट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मंसूरपुर पुलिस और दोनों के परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। मृतक अरशद क्षेत्र की फैक्टरी में मजदूरी करता था, जबकि किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। देर रात तक दोनों के शव गांव नहीं आए थे। 

ये भी देखें...
Baghpat: भूनी टोल प्लाजा चलाने वाली कंपनी के 3.70 करोड़ जब्त, जवान से मारपीट क्यों की, दिया ये अजीब सा जवाब    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed