फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Jayant was giving a speech, there was an altercation between Minister Anil Kumar and Kapil Dev

UP News: जयंत दे रहे थे भाषण, मंच पर मंत्री अनिल कुमार और कपिल देव में हो रही थी नोकझोंक, वीडियो वायरल

Sun, 22 Sep 2024 09:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 22 Sep 2024 09:16 PM IST
सार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो की ही चर्चा है। 

विज्ञापन
UP News: Jayant was giving a speech, there was an altercation between Minister Anil Kumar and Kapil Dev
कपिल देव अग्रवाल और अनिल कुमार के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बधाई कलां में आईटीआई के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह माइक से युवाओं को तकनीक का ज्ञान दे रहे थे। वहीं उनके पीछे सोफे पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव के बीच नोकझोंक हो गई। मुद्दा प्रोटोकॉल का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो दोनों ने एक-दूसरे को बड़ा और छोटा भाई बताया।
विज्ञापन

 

शनिवार को हुए कार्यक्रम का रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बात करते हुए एक-दूसरे पर नाराज दिखाई दे रहे हैं। अनिल कुमार सवाल करते हैं, जिस पर कपिल देव आयोजन में शामिल युवक को बुलाकर कुछ पूछ रहे हैं। पास ही रालोद और भाजपा के अन्य नेता भी बैठे हैं। एक तरफ जयंत सिंह का भाषण चलता रहा और दूसरी तरफ दोनों मंत्रियों के बीच नोकझोंक होती रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बिगड़ गया मामला
बताया गया कि मुख्य अतिथि रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भाषण दिया था। जबकि अनिल कुमार की शिकायत यह थी कि प्रोटोकॉल के हिसाब से उन्हें जयंत सिंह से पहले बोलना चाहिए था, क्योंकि वह कैबिनेट मंत्री हैं। इसी बात को लेकर आयोजन में शामिल युवक को बुलाया गया था।
 
विज्ञापन

कपिल देव मेरे बड़े भाई : अनिल
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि कपिल देव अग्रवाल उम्र में बड़े भाई हैं। कोई नाराजगी नहीं थी। आयोजन में आमजन के ऊपर लगाए गए टैंट को लेकर बात हो रही थी। गर्मी अधिक थी, जिससे लोग परेशान हो रहे थे। काम देख रहे युवक को यही कहा गया था कि पंडाल बेहतर बनाया जाना चाहिए था।
 

मेरे विभाग का था कार्यक्रम : कपिल देव
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं थी। आयोजन में किसी मुद्दे को लेकर बात थी। मेरे विभाग का मामला था, इसलिए मंत्री अनिल कुमार मुझसे बात करने आए थे। मैंने युवक को बुलाकर स्थिति साफ करा दी थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed