{"_id":"626962c9833d7b295c551b0a","slug":"up-news-jamiat-ulama-delegation-met-with-dm-in-muzaffarnagar-to-discuss-loudspeaker-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डीएम से मिला जमीयत उलमा का प्रतिनिधि मंडल, लाउडस्पीकर के सिलसिले में हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डीएम से मिला जमीयत उलमा का प्रतिनिधि मंडल, लाउडस्पीकर के सिलसिले में हुई चर्चा
Wed, 27 Apr 2022 09:05 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Apr 2022 09:05 PM IST
सार
जमीयत उलमा का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला और लाउडस्पीकर के सिलसिले पर चर्चा की।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल से उतारा गया लाउडस्पीकर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जमीयत उलमा-ए-हिंद का एक प्रतिनिधि मंडल मौलाना नजर मोहम्मद के नेतृत्व में डीएम से मिला। उन्होंने लाउडस्पीकर के सिलसिले में चर्चा की।
विज्ञापन
मौलाना नजर मोहम्मद ने डीएम सीबी सिंह से कहा कि पूरे जिले की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को अनुमति होने के बावजूद उतरवाया जा रहा है, रमजान मुबारक के पवित्र महीने में खासतौर से अजान, सहरी और इफ्तार के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार किसी भी धर्म स्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब इस कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और जहां-जहां तेज आवाज के लाउडस्पीकर लगे हुए हैं उनकी आवाज धीमी करें। अपनी-अपनी तहसीलों में जाकर एसडीएम से लाउडस्पीकर की अनुमति प्राप्त कर लें, अगर इन नियमों का पालन सभी धर्मों के लोगों द्वारा या किसी कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा किया गया तो कहीं कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: 11 गिरफ्तार: इतने बड़े गिरोह का पर्दाफाश, बरामद हुए 2.50 करोड़ के मोबाइल, श्रीलंका और चीन समेत इन देशों में करते थे सप्लाई