फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Husband Wife was taken hostage in garden and sexually assaulted woman in Muzaffarnagar

मानवता शर्मसार: महिला ने खूब जोड़े हाथ-पैर, पर नहीं आया तरस, आरोपियों ने पति के सामने किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 24 Mar 2022 10:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Mar 2022 10:13 PM IST
सार

मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। महिला ने आरोपियों के खूब हाथ-पैर जोड़े लेकिन, उन्हें तरस नहीं आया। आरोपियों ने पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
UP News: Husband Wife was taken hostage in garden and sexually assaulted woman in Muzaffarnagar
rape - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मानवता फिर शर्मसार हुई। पीड़िता ने आरोपियों के खूब हाथ-पैर जोड़े। पति ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। ढाई घंटे तक आरोपियों ने दंपती को बंधक बनाए रखा। पुलिस भी वारदात की परदेदारी में जुटी रही। आरोपी पकड़े गए तो वारदात खुली। पुलिस की बड़ी लापरवाही और रात में गश्त की हकीकत भी खुल गई है।

विज्ञापन

 
वारदात मंगलवार रात में हुई। लगभग नौ बजे दंपती ई-रिक्शा में बैठकर घर जाने के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में चालक ने निर्माणाधीन नाला की बात कहते हुए उन्हें रिक्शा से उतार दिया। इसके बाद दंपती को पैदल जाते समय रास्ते में बाइक सवार युवकों ने घेर लिया। बाग में ले जाकर पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में लगभग एक बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने भाग दौड़ शुरू की। 
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन पुलिस टीम बाग में चक्कर काटती रही। वहां से चप्पल बरामद की है। इसके बाद एक के बाद एक सभी आरोपी पकड़ लिए गए। तब पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बना प्रधानजी तो दूसरा दीवान जी
दंपती को घर से भागा प्रेमी युवक समझकर रोका गया और इसके बाद एक युवक प्रधान जी व एक दीवान जी बन गया। उन्होंने पूछताछ करते हुए पीड़ित युवक के मोबाइल से उनके परिजनों से बात भी कराई। बात होने के बाद आरोपी दंपती को बाग में ले गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें

छूट कर भागी थी पीड़िता
बताया गया कि रात में दुष्कर्म पीड़िता महिला आरोपी युवकों से बचकर भाग निकली थी। उसको भागता देखकर आरोपी युवक भी भाग गए थे। इसके बाद पीड़िता व उसके पति बाग से बाहर आए, तो गांधीनगर पुलिस चौकी की चीता गश्ती पुलिस टीम उन्हें मिली और घटना की सूचना दी गई।

दिन से ही पीछा कर रहा था उस्मान
सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी उस्मान मंगलवार दोपहर भोपा बाईपास पर घूम रहा था। उसी समय पीड़ित दंपती भी उधर से पैदल गुजरा था। उसने उनका पीछा किया था। रात में भी उस्मान वहां घूम रहा था। तभी दंपती को आते देखकर उसने मोबाइल से फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया था।

सीमा विवाद में उलझी थी पुलिस
घटना को लेकर एक बार तो दो चौकी पुलिस में सीमा विवाद बन गया था, क्योंकि घटना स्थल ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जबकि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर गांधी नगर पुलिस चौकी को पहले सूचना मिली। बाद में इसी चौकी पुलिस द्वारा अन्य कार्रवाई की गई। बाद में मामला में गांधीनगर पुलिस चौकी ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ

अब से पहले हाईवे पर घटनाएं
- 14 साल पहले दिल्ली निवासी दो युवतियों के साथ मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे पर ऐसी घटना हुई थी। युवतियों को एक मित्र पुरुष के सामने ही अगवा किया गया था।
- लगभग पंद्रह साल पूर्व नई मंडी क्षेत्र में ही हाईवे पर बाइक पर घूम रहे प्रेमी युगल को युवकों ने घेरा था। युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था।

नशे में थे आरोपी
नई मंडी थाना प्रभारी पंकज पंत का कहना है कि घटना के समय सभी आरोपी युवकों ने नशा किया हुआ था।

इनकी हुई गिरफ्तारी-
1.आशु पुत्र ताहिर निवासी गांव मखियाली, नई मंडी कोतवाली, मुजफ्फरनगर
2. इरशाद पुत्र शेर अली निवासी गांव मखियाली
3. जावेद पुत्र महबूब निवासी गांव मखियाली
4. उस्मान पुत्र मेहरबान निवासी मदीना कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर
5.आबिद पुत्र इमामुद्दीन निवासी मदीना कॉलोनी
6. सावेज पुत्र महमूद निवासी मदीना कॉलोनी
7. सादाब पुत्र इसरार निवासी मदीना कॉलोनी
8.शाहरुख पुत्र अली हसन निवासी गांव दोघट, थाना दोघट, बागपत हाल निवासी गांव मखियाली। व दो बाल अपचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed