{"_id":"60fa74188ebc3e584f54933b","slug":"up-news-husband-and-wife-has-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बस ने मारी टक्कर, दंपती की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बस ने मारी टक्कर, दंपती की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
सार
सड़क हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में घटना की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। वहीं दंपती की मौत से गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव कुरालसी निवासी कृष्णपाल (35 वर्ष) अपनी पत्नी मीनाक्षी (32 वर्ष) के साथ बाइक से बुढ़ाना आ रहा था। वहीं रास्ते में बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर मेपल्स स्कूल के पास निजी बस ने बाइक को चपेट में ले को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को कस्बे की सीएचसी में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन