{"_id":"66d7309529b81d0aed0c3712","slug":"up-news-fake-protectors-of-the-constitution-will-snatch-away-mosques-and-eidgah-mp-imran-masood-2024-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: संविधान के नकली रक्षक छीन लेंगे मस्जिद और ईदगाह : सांसद इमरान मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: संविधान के नकली रक्षक छीन लेंगे मस्जिद और ईदगाह : सांसद इमरान मसूद
Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:22 PM IST
सार
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, भाजपा की विचारधारा से है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते इमरान मसूद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के कांग्रेस सांसद और मीरापुर विधानसभा के प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं, भाजपा की विचारधारा से है। वक्फ संशोधन विधेयक के माध्यम से मुस्लिमों की मस्जिदें तक छीन ली जाएंगी। दरगाह, कब्रिस्तान और ईदगाह नहीं बचेंगे। नकली संविधान के रक्षकों से बचकर रहना। भाजपा सरकार में किसान बर्बादी की कगार पर हैं। संविधान सही होगा तो हम होंगे और संविधान की रक्षा सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बा स्थित मंडप में मीरापुर उपचुनाव के लिए आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मसूद ने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है, इस देश में लोकतांत्रिक क्रियाओं का पालन होना चाहिए। भाजपा सरकार में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की नीति है। सरकार में जो लोग नफरत फैलाकर सियासत करने की राजनीति कर रहे हैं, वे लोग यह काम बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूद ने कहा कि गोकशी के नाम पर नफरत फैलाकर मॉब लिंचिंग कर लोगों को मारने का जो सिलसिला देश के शुरू हुआ है, उसी में फरीदाबाद में आर्यन मिश्रा को गोकशी के शक में गोली मार दी गई थी। देश के अंदर जंगलराज है। जब तक पूरे देश में एकता का माहौल नहीं होगा, तब तक संविधान बचने वाला नहीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने की और संचालन नावेद खान ने किया। इस मौके पर सतीश सहरावत, गुफरान काजमी, मुदस्सिर जम़ा, नानू मिया, सैय्यद मुनीर, मुकेश शर्मा, कीर्तिभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा को नहीं हराना, कांग्रेस को जीत दिलानी है : सांसद
कांग्रेस सांसद ने कहा कि तीन बार से भाजपा को हराने के लिए वोट डाली जा रही है लेकिन भाजपा नहीं हार रही है। हम सबको एकजुट होकर भाजपा को नहीं हराना, बल्कि एकजुट होकर आपस में न बंटते हुए कांग्रेस को जीत दिलानी है।

मीरापुर में होगा संविधान समारोह
मसूद ने कहा कि मीरापुर के उपचुनाव को लेकर बहुत सारे प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। इतने लोगों से चुनाव नहीं लड़ा जाता है। इस माह के अंत में मीरापुर में संविधान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं हिम्मत तो करो फिर देखना कांग्रेस व गठबंधन की जीत होगी।