फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Dead body of a doctor has found in a room of hotel in Muzaffarnagar

यूपी: होटल के कमरे में मिली डॉक्टर की लाश, पुलिस को नहीं मिला मौत का कोई सुराग

Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 19 Jul 2021 11:36 PM IST
सार

होटल के एक कमरे में डॉक्टर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को कमरे से मौत का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
UP News: Dead body of a doctor has found in a room of hotel in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के साकेत कॉलोनी निवासी डॉ. विश्वास कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे से बरामद हुआ। डॉक्टर काफी समय से मानसिक तनाव में थे, जिनकी मौत हार्टअटैक से होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी डॉ. विश्वास कुमार करीब सात साल पूर्व मोरना पीएचसी पर कार्यरत थे। करीब पांच साल पहले फर्जीवाड़े से नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के परिजनों से रुपये हड़पने के मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें संविदा से हटा दिया गया था, तभी से डॉ. विश्वास कुमार मानसिक तनाव में थे। सोमवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां एक कमरे में पिछले एक हफ्ते से रह रहा व्यक्ति दरवाजा नहीं खोल रहा है। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। पुलिस ने देखा कि डॉ. विश्वास कुमार का शव बेड पर पड़ा है। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के कारण की जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार ने बताया कि डॉक्टर के शव पर किसी भी तरह के चोट आदि के भी निशान नहीं मिले। शव की पहचान डॉक्टर विश्वास कुमार के रूप में होने पर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनके काफी समय से मानसिक तनाव में होने की जानकारी दी। 


पुलिस के अनुसार इसी के चलते वे करीब एक हफ्ते से घर छोड़कर होटल के कमरे में रह रहे थे। प्रथम दृष्टया डॉक्टर की मौत हार्टअटैक से होने की आशंका है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह की तहरीर भी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed