{"_id":"6217d44007014a4edb219125","slug":"up-news-conflict-in-two-sides-a-youth-injured-in-firing-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में विवाद, शराबी युवक ने छत पर चढ़कर चलाई गोली, गांव में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो पक्षों में विवाद, शराबी युवक ने छत पर चढ़कर चलाई गोली, गांव में पुलिस बल तैनात
Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:23 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक शराबी युवक ने छत पर चढ़कर गोली चला दी, जिसमें एक युवक घायल हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा है, इसलिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में गुरुवार शाम को युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। दूसरे पक्ष का एक युवक नाक पर छर्रा लगने से घायल हुआ है। घायल को प्राइवेट अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। मामला दो समुदाय के युवकों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी हेमंत शराब पीकर गांव में गया था। उसके घर के सामने से राजा पुत्र अबुल हसन व उसके कुछ साथी जा रहे थे। दोनों पक्षों का किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद में कहासुनी व गाली-गलौज होने पर हेमंत अपने घर चला गया और उसने छत पर चढ़कर तमंचे से फायर कर दिया। इस दौरान नाक पर छर्रा लगने से राजा घायल हो गया। राजा के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में फंसी लाडलों की जान: रूह कंपा रही उनकी कहानियां, वीडियो कॉल से पल-पल का अपडेट ले रहे परिजन, तस्वीरें
विज्ञापन
उधर, फायरिंग कर आरोपी हेमंत मौके से फरार हो गया। चूंकि मामला दो समुदाय के युवकों के बीच का था तो तनाव बन गया। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से परिजन घायल युवक को उपचार के लिए नगर के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उसे भर्ती कराकर उपचार दिलाया जा रहा है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं है। घायल की हालत में सुधार है। गांव में पुलिस तैनात है।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: वो आखिरी पल... जब रद्द हुई फ्लाइट, यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बयां किए हालात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट