{"_id":"61adecc59ae8b30b635e71bf","slug":"up-news-clothes-of-missing-husband-and-wife-have-found-near-gangnahar-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी पर मिले लापता दंपती के कपड़े, सामने आई ये बात, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी पर मिले लापता दंपती के कपड़े, सामने आई ये बात, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Dec 2021 04:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Dec 2021 04:28 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले में दंपती के लापता होने का मामला सामने आया है। दंपती के कपड़े गंगनहर पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर मिले लापता दंपती के कपड़े।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आसतनगर निवासी आलम पुत्र सब्बीर व उसकी पत्नी तरमीन सोमवार सुबह से गायब थी, जिनके कपड़े भोपा के निकट गंगनहर पटरी पर मिले हैं। वहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है, पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानिए पूरा मामला
मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा में संदिग्ध हालात में गायब बाकरनगर गांव निवासी दंपती के कपड़े गंगनहर किनारे मिलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। आशंका जताई गई कि दंपती ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
आलम की शादी लगभग 17 वर्ष पूर्व सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव आसतनगर निवासी तरमीन के साथ हुई थी। सोमवार सुबह आलम ने ककरौली थाना के गांव दौलतपुर निवासी बहनोई इरफान को फोन पर बताया कि वह अपनी पत्नी सहित नहर में आत्महत्या कर रहा है। इरफान ने उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने फोन काट दिया। अनहोनी के डर से इरफान ने यह जानकारी आलम के साले के साले साजिद को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच दंपती की तलाश शुरू कर दी। दोनों के कपड़े तिस्सा रजबहे के सामने गंगनहर किनारे से मिले। पति-पत्नी की नहर में डूबकर आत्महत्या करने की घटना की चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई।
यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें
मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दंपती के गंगनहर में गिरकर आत्महत्या की आशंका के चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों से निकट के दो रजबहों का पानी बंद कराकर तलाश की।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दंपती के गंगनहर में डूबने की आशंका के चलते उनके शवों की तलाश की जा रही है।