{"_id":"638789523d1aca524a647067","slug":"up-news-chaudhary-jayant-said-make-government-feel-power-due-to-injury-of-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली उपचुनाव : चौधरी जयंत बोले - वोट की चोट से सरकार को ताकत का अहसास कराएं, पढ़ें पूरा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली उपचुनाव : चौधरी जयंत बोले - वोट की चोट से सरकार को ताकत का अहसास कराएं, पढ़ें पूरा भाषण
Wed, 30 Nov 2022 11:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:14 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तंज कसते हुए जयंत ने कहा कि गर्मी तो मेरे अंदर है, इसीलिए अभी तक स्वेटर नहीं पहना और स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह देर रात तक पंचायत करते थे तो शॉल तक की जरूरत नहीं पड़ती थी।
विज्ञापन
जयंत चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि गन्ना किसान बिना भाव की जानकारी के अपनी फसल चीनी मिलों को सप्लाई करने के लिए मजबूर है। सरकार की मंशा गन्ना मूल्य को लेकर ठीक नहीं है। पिछले साल चुनावी लाभ लेने के लिए सितंबर में ही भाव घोषित कर दिया गया था, लेकिन इस बार नहीं किया गया। वोट की चोट से प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराने का कार्य करें। प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।
विज्ञापन
बुधवार को रालोद अध्यक्ष ने सोंटा, दौलतपुर समेत मंसूरपुर और खतौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभाओं में उन्होंने कहा कि देश के किसान के अतिरिक्त किसी उत्पादक का दिल इतना बड़ा नही है, जो बिना भाव की जानकारी के अपना उत्पाद बेच सके। इस शोषण से बचने के लिए किसानों को अपनी वोट की ताकत की पहचान करनी होगी। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, दीन मोहम्मद बबली, संजय राठी, विकास बालियान, पंकज राठी, धीरेद्र राठी, जयपाल सिंह ,राजीव कुमार, प्रशांत कन्नौजिया, सुनील रोहटा, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप उज्ज्वल, प्रभात तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
मेरे अंदर गर्मी है, इसलिए अभी तक स्वेटर नहीं पहना : जयंत सिंह
खतौली में सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्मी वाले बयान पर तंज कसते हुए रालोद सुप्रीमो ने कहा कि गर्मी तो मेरे अंदर है, इसीलिए अभी तक स्वेटर नहीं पहना और स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह देर रात तक पंचायत करते थे तो शॉल तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह मुझसे भी ज्यादा गरम थे। भाजपा नेता मुद्दों पर बात नहीं करते। विकास की बात नहीं करते, जनता को बेवजह की बातों में उलझाते हैं। सरकार जनता को जवाब दे कि अब तक खतौली में विकास कार्य क्यों नहीं कराए गए हैं।