{"_id":"60a4f7c98ebc3efbd147678f","slug":"up-news-a-woman-died-and-two-injured-in-bike-accident-at-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, देवर-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, देवर-बेटा घायल
Wed, 19 May 2021 05:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 19 May 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बागपत जनपद के गांव लूम की रहने वाली महिला मुनीजा (45 वर्ष) पत्नी रईस मुजफ्फरनगर के कस्बे की सफीपुर पट्टी अपने मायके में आई हुई थी। बुधवार को वह मायके से अपने बेटे परवेज (22) व देवर बबलू (43) के साथ एक बाइक पर सवार होकर वापस अपनी ससुराल लूम जा रही थी। इसी दौरान बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जोला गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए और मुनीजा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। महिला का बेटा परवेज व देवर घायल हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
बता दें कि घटना की सूचना से मुनीजा की ससुराल व मायके में कोहराम मच गया। महिला के मायके व ससुराल वालों ने पुलिस को किसी भी कार्रवाई करने से मना किया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से भी इनकार किया है। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है। पंचनामा भरने के बाद मुनीजा का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन