फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A school operator has been arrested for molesting girl students and police has started investigation in Muzaffarnagar

छात्राओं से छेड़छाड़: एक स्कूल संचालक दबोचा, दूसरे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, खौफनाक है पूरा मामला

Tue, 07 Dec 2021 12:05 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Dec 2021 12:05 AM IST
सार

मुजफ्फनगर में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में एक स्कूल संचालक को दबोच लिया है। वहीं दूसरे स्कूल संचालक की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन
UP News: A school operator has been arrested for molesting girl students and police has started investigation in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने एक अन्य स्कूल में ले जाकर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भोपा क्षेत्र में स्थित सूर्यदेव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को उसके स्कूल में भी पहुंची लेकिन, वहां ताला लगा मिला। दूसरे स्कूल संचालक अर्जुन सिंह की तलाश में पुलिस और मामले की जांच में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से भी मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले की जानकारी ली गई। बाल कल्याण समिति ने भी मामले का संज्ञान लिया है और थाना पुरकाजी पुलिस से पीड़ित छात्राओं के बयान समिति के सामने कराने के लिए कहा है। पुरकाजी थाने की दो टीमें, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वाट की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलावा सीओ सदर और विवेचक भी छानबीन कर रहे हैं। पूरे प्रकरण का पर्यवेक्षण एसपी सिटी कर रहे हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि एक आरोपी योगेश को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला 
गत 18 नवंबर को गिरफ्तार आरोपी योगेश कुमार छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने पुरकाजी क्षेत्र के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल में ले गया था। आरोप है कि यहां रात में उन्हें रोककर नशीली खिचड़ी खिलाकर छेड़छाड़ की गई। पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी और एएसपी को भेजकर जांच कराई थी। इसके बाद मामला दर्ज कर, एसओ पुरकाजी को लाइन हाजिर किया गया था।  

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

दो स्कूलों की मान्यता की जांच शुरू
एबीएसए पवन कुमार भाटी ने बताया कि दोनों स्कूलों को किस कक्षा तक की मान्यता है, कौन-कौन सी कक्षा की पढ़ाई कराई जा रही है, इसकी जांच की जा रही है। बिना मान्यता के कक्षाएं चलने की पुष्टि हुई तो स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को शिक्षकों की टीम पुरकाजी के स्कूल में भेजी गई थी, लेकिन यहां पर कोई  नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed