फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A Kanwariya was killed and one injured in road accident in Muzaffarnagar

दर्दनाक: हादसे में कांवड़िए की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Feb 2022 11:20 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
UP News: A Kanwariya was killed and one injured in road accident in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर निरमानी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों कांवड़िए सोनीपत से हरिद्वार के लिए निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल कांवड़िए को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सोनीपत निवासी सोनू (31) अपने साथी संजीव के साथ बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था। देर रात जब वह निरमानी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी  बाइक में टक्कर मार दी। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब: मारूफ के खेतों में उगे फूलों से महकते हैं राष्ट्रपति भवन और संसद, 30 लोगों को दे रहे रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांवड़ियों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजीव का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: धमाकों के बीच फंसे मेरठ के लाल, भूखे-प्यासे बच्चों के हालात देख टूट रहा परिजनों का सब्र, छलकी आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed