फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: National General Secretary of RLD said that the alliance will remain and will defeat BJP in the elections

निकाय चुनाव: RLD के राष्ट्रीय महासचिव बोले- जरूर रहेगा गठबंधन, मजबूती से चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे

Wed, 19 Apr 2023 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Apr 2023 12:42 AM IST
सार

निकाय चुनाव 2023 : रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि गठबंधन जरूर रहेगा और मजबूती से चुनाव लड़कर भाजपा को हराएंगे। पढ़िए उन्होंने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
UP: National General Secretary of RLD said that the alliance will remain and will defeat BJP in the elections
चौधरी जयंत और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि सपा-रालोद का गठबंधन रहेगा। सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़कर भाजपा को हराया जाएगा। जिन सीटों पर टिकट को लेकर सपा-रालोद में कुछ गलत फहमी है, उसको दूर किया जाएगा। बागपत और बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष रालोद लड़ेगी। नगर पंचायत की सीटों पर भी सहमति बन गई है।

विज्ञापन


मेरठ जिले की मवाना नगर पालिका समेत कई जिलों में नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के पार्टी सिंबल को लेकर सोमवार को रालोद-सपा गठबंधन में दरार आ गई थी, जिसके बाद रालोद ने सभी पदों पर अपने प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया था। हालांकि उसी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गठबंधन की दरारें फिर से भर जाएंगी। गठबंधन निकाय चुनाव से आगामी लोकसभा चुनावों को साधकर चल रहा है। मंगलवार को दिनभर सपा-रालोद गठबंधन को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय स्तर पर कोई भी नेता गठबंधन के निर्णय पर बोलने से कतराता रहा।
विज्ञापन


वहीं, शाम 6.30 बजे रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी ने अमर उजाला को बताया कि सपा-रालोद के शीर्ष नेताओं की बैठक हो चुकी है। गठबंधन बरकरार रहेगा। बागपत में अधिकतर सीटों पर रालोद अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं अन्य जिलों में कुछ नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन जाएगी। निकाय चुनाव में गठबंधन ही भाजपा को हराने का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा जिलाध्यक्ष के बयान से मची खलबली, दिलाई राज्यसभा की याद, गठबंधन में बढ़ी दरार, जानें क्या है माजरा

रालोद उतारेगी अपना महापौर प्रत्याशी
रालोद नगर निगम महापौर पद पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए मंगलवार को रालोद नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर बैठक की। महापौर प्रत्याशी के लिए पांच नाम जो जाट, गुर्जर और मुस्लिम समाज के हैं। उनको पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि बुधवार को रालोद के महापौर प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। उधर, मवाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अय्यूब कालिया, किठौर नगर पंचायत अध्यक्ष रिहाना परवीन, नगर पंचायत सिवालखास अध्यक्ष पर शाहजहां को रालोद ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बैठक में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित, पूर्व मंत्री डॉक्टर मेराजुद्दीन, डॉक्टर राजकुमार सांगवान, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, आतिर रिज़वी, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, दिलशाद सैफी, अशोक चौधरी, रोहित जाखड़, गौरव जटौली आदि मुख्य रहे।

बसपा के पूर्व पार्षद रालोद में शामिल
पूर्व पार्षद गफ्फार और प्रमोद खड़ौली ने बसपा को अलविदा कहते हुए रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बसपा नेता प्रमोद खड़ौली ने कहा कि बसपा के कोआर्डिनेटर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने सतपाल पेपला का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे कोआर्डिनेटर पश्चिम उप्र में बसपा को खत्म करने की योजना बनाए हुए हैं। टिकट के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। 35 साल बाद पार्टी को छोड़कर रालोद का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News : 50 हजार का इनामी अरेस्ट, पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार, हादसे में पूर्व चेयरमैन के भांजे की मौत

रालोद ने जारी की 18 पार्षद प्रत्याशियों की सूची
जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने 90 में से 18 वार्डों में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दूसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। इनमें वार्ड सात पिलाना सोफीपुर से वर्षा बासवानी, वार्ड 19 दायमपुर से अनीता गुर्जर, वार्ड 21 तुलसी काॅलोनी से नेहा मलिक, वार्ड 22 गोलाबढ़ से अरुण कुमार, वार्ड 25 अनूपनगर फाजलपुर से राजेश वर्मा, वार्ड 27 पल्लवपुरम फेज वन से प्रदीप कुमार वर्मा, वार्ड 33 काजीपुर से पूजा, वार्ड 36 बुढेरा जाहिदपुर से वसीम अहमद, वार्ड 37 गंगानगर से अर्ची चौधरी, वार्ड 38 खड़ौली से सुमित्रा, वार्ड 40 जटौली से सुषमा चौधरी, वार्ड 55 फतेहउल्लापुर से सना, वार्ड 56 प्रहलादनगर से नदीम उफ कल्लू, वार्ड 57 पल्लवपुरम फेज दो से कृष्णा देवी, वार्ड 73 मंजूरनगर से गफ्फार अली, वार्ड 75 शाहजहां कालोनी से शहाना, वार्ड 87 जाकिर हुसैन कॉलोनी दक्षिण से सिराजुददीन सैफी, वार्ड 88 श्यामनगर पूर्वी से शबिस्ता कुरैशी को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed