फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Muzaffarnagar again in headlines, pieces of meat found on the way of procession in this town of district

UP: फिर सुर्खियों में आया मुजफ्फरनगर, जिले के इस कस्बे में शोभायात्रा के रास्ते पर मिले मांस के टुकड़े

Mon, 14 Apr 2025 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Apr 2025 11:24 PM IST
सार

पुरकाजी कस्बे में सोमवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब आंबेडकर शोभायात्रा के दौरान रास्ते में मांस के टुकड़े मिले। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।  

विज्ञापन
UP: Muzaffarnagar again in headlines, pieces of meat found on the way of procession in this town of district
रास्ते पर मांस मिलने पर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार देर रात में कस्बे में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान सड़क पर मांस के टुकड़े पड़े मिले। यात्रा में शामिल लोगों ने हंगामा किया। शोभायात्रा संपन्न करने के बाद लोगों ने दक्षिणी  मोहल्ले में एकत्र होकर दोबारा हंगामा किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन

 

पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला उत्तरी से शुरू होकर शोभायात्रा पुराने हाईवे से होते हुए खादर तिराहा, रोडवेज बस अड्डे, दक्षिणी मोहल्ले के पास से होकर मोहल्ला गुली में पहुंची। इसी दौरान रास्ते में मांस के टुकडे़ पडे़ मिले। सड़क किनारे नाली में भी कुछ टुकड़े बह रहे थे। यह देखकर शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नाराजगी जताई। शोभायात्रा रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ गणमान्य लोगों ने युवकों को समझा कर शांत किया और शोभायात्रा को वहां से आगे ले गए। इसके बाद मोहल्ला खेडा दरवाजा, कस्सावान आदि मोहल्लों से होते हुए शोभायात्रा अंबेडकर बस्ती में रविदास मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हो गई।
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर बाद मोहल्ले के सैकड़ों लोग रविदास मंदिर पर एकत्र हो गए। सभी लोगों ने मांस के टुकड़े के मिलने के मामले में रोष जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए और तहरीर दी। थाना पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्र में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ सदर देवव्रत वाजपेई का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। शोभायात्रा सकुशल संपन्न हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed