फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Husband killed his wife after love marriage, kept throwing dead body into pieces

प्यार, लव मैरिज और फिर मर्डर: पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से टुकड़े कर ठिकाने लगाता रहा शव, गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 08:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2024 08:45 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में सात माह पहले प्रेम विवाह के बाद शाैहर ने बीवी की गला काट कर हत्या कर दी और टुकड़ों में शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी शाैहर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP Husband killed his wife after love marriage, kept throwing dead body into pieces
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में सात माह पहले प्रेम विवाह में खर्चे का विवाद इतना बढ़ गया कि डेयरी संचालक अरबाज ने अपने साथी के साथ मिलकर बीवी चाहत के चाकू से चार टुकड़े कर दिए।

विज्ञापन


सात दिन पहले हत्या के बाद किराए के कमरे में गर्दन और दोनों हाथों के पंजे काटकर फेंक दिए। मृतका का धड़ काली नदी में ठिकाने लगाने के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 26 जून की रात न्याजूपुरा के पास काली नदी में दो युवक एक बोरे को पानी में बहाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों एक बोरे को नदी में फैली जलकुंभी से निकालकर नदी के अंदर बहाने का प्रयास कर रहे थे।

इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से अरबाज को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी  शाहरुख फरार हो गया। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें गर्दन और दोनों हाथ के पंजे कटा एक महिला का शव मिला। पकड़े गए अरबाज ने पुलिस को बताया कि शव उसकी पत्नी चाहत का है।

यह भी पढ़ें: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कातिल भाई गिरफ्तार, पति पर जाए हत्या का शक, इसलिए रचा खाैफनाक षड्यंत्र 

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले अपने साथी के साथ मिलकर बीवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। शव को बोरे में भरकर जलकुंभी में फेंका, लेकिन शव पानी नहीं डूब सका। जिसके चलते वह शव को पानी में बहाने आए थे। 

आरोपी का कहना है कि सात माह पहले ही दोनों ने परिजनों को बिना बताए प्रेम विवाह किया था। अलग-अलग जगह किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। बीवी खर्चे के लिए परेशान कर रही थी। मृतका बिजनाैर के कोटद्वार की रहने वाली बताई गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहरुख के पकडे़ जाने पर मृतका की गर्दन और हाथ के पंजों की बरामदगी हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed