फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Hindi News: Attacked on BJP MLA Umesh Malik in Sisauli village of Muzaffarnagar

यूपी में नेता पर हमला: भाजपा विधायक की कार पर फेंकी कालिख, फिर जमकर पथराव, भागकर बचाई जान

Sat, 14 Aug 2021 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 04:46 PM IST
सार

भाजपा विधायक का जमकर विरोध किया गया। उनकी कार पर कालिख फेंक दी गई और फिर भीड़ ने पथराव कर दिया। विधायक ने किसी तरह अपनी बचाई।

विज्ञापन
UP Hindi News: Attacked on BJP MLA Umesh Malik in Sisauli village of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के सिसौली गांव में भाजपा विधायक पर हमला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भाजपा विधायक उमेश मलिक का जमकर विरोध किया गया और उनकी कार पर कालिख फेंक दी गई। इस दौरान भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव भी किया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


बताया गया कि गांव सिसौली में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए बुढ़ाना के भाजपा विधायक उमेश मलिक का जबरदस्त विरोध हुआ। लोगों ने उमेश मलिक के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी कार पर कालिख फेंक दी। इस दौरान भीड़ ने उनकी स्कॉर्पियो कार पर पथराव किया, जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान विधायक और अन्य नेताओं ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

उमेश मलिक का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला किया गया है। मलिक ने बताया कि हमला भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने किया है। पथराव में उनके सहायक धर्मेंद्र और सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल दीपक को चोट लगी है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में वे भोराकला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक सिसौली में जन कल्याण समिति की पहली वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में भाग लेने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed