{"_id":"6501c30ef4b2b5215a0ed636","slug":"up-fraud-of-13-lakh-from-a-youth-in-muzaffarnagar-for-get-job-in-canada-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये, अच्छी नौकरी दिलवाने का दिखाया था सपना, महिला पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे 13 लाख रुपये, अच्छी नौकरी दिलवाने का दिखाया था सपना, महिला पर मुकदमा
Wed, 13 Sep 2023 07:49 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:49 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : कनाडा में अच्छी नौकरी दिलवाने के नाम पर एक ग्रामीण से 13 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ठगी का मामला।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में एक ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीण को कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी तरीके से 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन
कुटेसरा निवारी मोहम्मद अली ने बताया कि इसी वर्ष सात जुलाई को सोनीपत में स्थित ऑफिस नॉर्थवे कंसलटेंट पार्कर मल सेक्टर 62 में एक महिला काम करती है। उसी के नाम से कंपनी ने वादी को कनाडा में अच्छी नौकरी दिलाने के झूठे सपने दिखाये। कनाड़ा भेजने की तमाम औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए 13 लाख रुपये का सौदा तय हुआ। वादी कंपनी के झांसे में आ गया। अच्छी नौकरी का ऑफर मिलने के बाद उसने पूरी रकम फातिमा खान नामक महिला के खाते में भेज दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
आरोप है दो महीने के बाद भी कंपनी ने उन्हें कनाडा नहीं भेजा और न रकम वापस लौटाई। विवश होकर पीड़ित ने महिला के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर रकम हड़पने के आरोप में मुकदमा कायम कराया है।
यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज