फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Former director of sugarcane society shot dead in Muzaffarnagar; real brother and nephew arrested

UP: मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति के पूर्व संचालक की गोली मारकर हत्या, सगा भाई और भतीजा गिरफ्तार; ये बनी वजह

Mon, 03 Aug 2026 09:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 09:38 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में दो भाइयों के बीच तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सोमवार को दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। कृष्णपाल की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से उनका भाई व भतीजा भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
UP: Former director of sugarcane society shot dead in Muzaffarnagar; real brother and nephew arrested
कृष्णपाल की फाइल फोटो और वह मोबाइल जिसे चीरते हुए गोली सीने में लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में तीन बीघा जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों के परिवार के बीच घर के बाहर गली में फायरिंग हो गई। सीने में गोली लगने से तितावी गन्ना समिति के पूर्व संचालक कृष्णपाल (55) की मौत हो गई। चार राउंड फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। एसएसपी संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मृतक के भाई पूर्व प्रधान दीपचंद और भतीजे अंशुल को हिरासत में लेकर थाने ले आई। देर रात तक दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 

गांव नूरनगर में दिवंगत महेंद्र सिंह के बेटे दीपचंद और उसके छोटे भाई गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार को साझे के कृषि यंत्र के रुपयों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई। कृष्णपाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें पुरकाजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से दीपचंद और उसका पुत्र अंशुल भी घायल हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही एसएसपी, सीओ सदर राजू कुमार साव पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है। दोनों किस तरह घायल हुए, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

समझौते के बाद सुलगती रही चिंगारी
कुछ दिन पूर्व हुए बंटवारे में रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। पूर्व प्रधान दीप चंद के बेटे दिवंगत सुनील कुमार के नाम तीन बीघा जमीन कृष्णपाल को दिलवा दी गई थी। इसके बावजूद दोनों पक्षों में जमीन को लेकर छींटाकशी चलती रहती थी। सोमवार को कृषि यंत्र के किराये के रुपयों से बात शुरू हुई। इसके बाद जमीन को लेकर फिर कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में फायरिंग शुरू हो गई। 

ये भी देखें...
Meerut: सिक्योरिटी गार्ड का सिर में गोली लगा शव घर में पड़ा मिला, खून से सनी सिंगल बैरल बंदूक बरामद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed