{"_id":"68fb3521a966f052a607104a","slug":"up-father-shoots-son-and-daughter-in-law-in-muzaffarnagar-son-dead-daughter-in-law-in-critical-condition-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, बेटे की मौत, बहू की हालत गंभीर, जानें क्यों की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे और बहू को मारी गोली, बेटे की मौत, बहू की हालत गंभीर, जानें क्यों की वारदात
Fri, 24 Oct 2025 01:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:43 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी में ब्रजवीर की अपने बेटे रोबिन से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बात को लेकर ब्रजवीर ने अपने बेटे और बहू को गोली मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोबिन और उसकी पत्नी रविता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर बेटे रोबिन उर्फ जॉनी (40) की हत्या कर दी। पिता-पुत्र में मामूली कहासुनी के बाद वारदात अंजाम को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी बृजवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हाथ में गोली लगने के बाद अस्पताल लाई गई रविता।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह किसान बृजवीर अपने बेटे रोबिन के साथ घर पर बैठा हुआ था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव कराया। मामला बढ़ने पर बृजवीर घर में रखी लाइसेंसी बंदूक और कारतूस की पेटी लेकर बाहर निकला। उसने बेटे पर दो गोली चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पिता।
- फोटो : अमर उजाला
पहली गोली रोबिन के पेट में लग गई। पति को बचाने के लिए आई रविता के हाथ में दूसरी गोली लगी। हमले के बाद बृजवीर पड़ोस में पहुंच गया। इसी दौरान गोली चलने की आवाज पर परिवार के लोग एकत्र हो गए। पीड़ितों को अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल रोबिन को भोपा से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविता का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और रोबिन के शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहा है कि संपत्ति का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।
ये भी देखें...
नाक रगड़वाने का मामला: फेसबुक पर लाइव आया विकुल चपराणा, सुनाई अलग ही कहानी, रस्तोगी समाज के बारे में ये कहा
ये भी देखें...
नाक रगड़वाने का मामला: फेसबुक पर लाइव आया विकुल चपराणा, सुनाई अलग ही कहानी, रस्तोगी समाज के बारे में ये कहा