फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nose rubbing case: Vikul went live on Facebook, told a different story, said this about Rastogi community

नाक रगड़वाने का मामला: फेसबुक पर लाइव आया विकुल चपराणा, सुनाई अलग ही कहानी, रस्तोगी समाज के बारे में ये कहा

Fri, 24 Oct 2025 11:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 24 Oct 2025 11:44 AM IST
सार

Meerut News: तेजगढ़ी पर विकुल चपराणा ने व्यापारी सत्यम रस्तोगी को अपमानित किया था। चौतरफा दबाव पड़ने पर पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। इसी बीच उसने फेसबुक पर आकर अपना पक्ष रखा। 

विज्ञापन
Nose rubbing case: Vikul went live on Facebook, told a different story, said this about Rastogi community
पकड़ा गया विकुल चपराणा, जिसे जमानत मिल गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकुल चपराणा ने बृहस्पतिवार को फेसबुक पर लाइव आकर अपना पक्ष रखा और खुद को बेकसूर बताते हुए अलग ही कहानी सुना दी। इस मामले में खुद को सही साबित करने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

Nose rubbing case: Vikul went live on Facebook, told a different story, said this about Rastogi community
सत्यम रस्तोगी। - फोटो : अमर उजाला
विकुल ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी व्यक्ति से जबरदस्ती नाक रगड़कर माफी मांगने के लिए कह रहा है। यह सच नहीं है। तेजगढ़ी चौराहे पर सत्यम का किसी से झगड़ा हुआ था। उसने ऊर्जा राज्यमंत्री के लिए बुरा-भला कहा था। फिर उनके परिवार को भी बुरा भला कहा। इसके बाद सत्यम रस्तोगी से उसने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कहा। जिन लोगों का विवाद हुआ, वे वहां से भाग गए। मेरी गलती यह है कि मैंने अपशब्द कहे, जिसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन यह घटना हुई, पुलिस सत्यम को मेडिकल थाने ले गई। सत्यम पर मुकदमा लिखा जा रहा था। जब मुझे पता चला तो मैं मेडिकल थाने पहुंचा। जहां थानेदार शीलेश यादव को कहा कि इनके और मेरे बीच कोई विवाद नहीं है। इनको छोड़ दीजिए। इस प्रकरण से डॉ. सोमेंद्र तोमर का कोई लेना-देना नहीं है। मैंने और मेरे किसी साथी ने गाड़ी में तोड़फोड़ नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया गया है, वह अधूरा तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। 
 
विज्ञापन

मैं सत्यम रस्तोगी और रस्तोगी समाज से माफी चाहता हूं। दूसरी पार्टी के लोग मुझे गलत ठहराकर राजनैतिक हित साधना चाहते हैं। मैं निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। तथ्यों के आधार पर जांच होनी चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed