फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलानिया कत्ल: करवा चौथ से दो दिन पहले उजाड़ दिया सुहाग, पति की हत्या से सदमे में पत्नी, पिछले साल हुई शादी

Tue, 31 Oct 2023 12:23 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Oct 2023 12:23 AM IST
सार

एलानिया कत्ल: करवा चौथ से दो दिन पहले उजाड़ दिया सुहाग, जवान बेटे की हत्या से मचा कोहराम, सदमे में पत्नी

विज्ञापन
UP: Farmer Jabar Singh was murdered two days before Karva Chauth after announcement in Bijnor
बिजनौर में किसान की हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

करवा चौथ से दो दिन पहले ही किसान जबर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सिर्फ हत्याकांड ही नहीं बल्कि एलानिया कत्ल है, क्योंकि कुछ दिन पहले ही किसान को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित मामले को लेकर थाने तक पहुंचा था लेकिन, पुलिस ने केवल मुचलका पाबंद की कार्रवाई करते हुए मामले में इतिश्री कर ली थी। 



वहीं, इस हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने कार्रवाई कर दी है। बताया गया कि थाना प्रभारी और हलका इंचार्ज पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया है। उधर, पुलिस अधिकारी सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं।

UP: Farmer Jabar Singh was murdered two days before Karva Chauth after announcement in Bijnor
बिजनौर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में नहटौर के खजूरा जट गांव के रहने वाले जबर सिंह की रविवार को खेत में काम करते हुए गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि लगभग छह माह पूर्व अमरपाल व जबर सिंह का परिवार किसी शादी समारोह में शिरकत करने गये थे। जहां अमरपाल के सात-आठ वर्षीय पुत्र ने किसी की बाइक के हॉर्न स्पीकर तोड़कर जबर सिंह की बाइक में रख दिए थे। 

UP: Farmer Jabar Singh was murdered two days before Karva Chauth after announcement in Bijnor
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

घर आने पर पता चलने पर जबर सिंह ने बच्चे को यह कहते हुए डांट दिया था कि तुने मेरी बाइक में स्पीकर चुराकर क्यों रखे। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद अमरपाल ने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर जबर सिंह व उसके परिजनों को पीट दिया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Farmer Jabar Singh was murdered two days before Karva Chauth after announcement in Bijnor
बिजनौर में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद से चचेरे-तहेरों में दरार पड़ गई थी। जिसके बाद से जबर सिंह का बड़ा भाई गजेपाल जो ट्रक ड्राइवर था, बाहर रहने लगा था। बताया जाता है कि अमरपाल सरकारी तालाब पाटकर मकान बना रखा है। जिसकी शिकायत जबर सिंह उच्चाधिकारियों से करता रहता था। जिससे उन्हें अपने मकानों के ध्वस्तिकरण का डर था। 

विज्ञापन
UP: Farmer Jabar Singh was murdered two days before Karva Chauth after announcement in Bijnor
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों ने बताया कि 13 अक्तूबर को मृतक को तहेरे भाइयों से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी। जिस पर मृतक ने जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मुचलका पाबंद की कार्रवाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed