भारत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया। बिजनौर में चंद्रयान-3 की लैडिंग का प्रसारण स्कूलों, घरों और प्रतिष्ठानों में टीवी व मोबाइलों पर लाइव देखा गया। जिसके बाद कई जगह आतिशबाजी हुई और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जश्न की तस्वीरें: चंद्रयान-3 की सफलता पर दिवाली जैसा माहौल, मिठाई बांटी और खूब किया डांस, तालियों से गूंजा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयोजक विज्ञान भारती एवं विज्ञान शिक्षक गुलशन गुप्ता ने बताया कि आज सुबह से ही स्कूल में छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर चंद्रयान व उसकी लैंडिंग को बनावट से समझाया गया। शाम को लगभग 40 छात्रों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को देखा। गुलशन गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान-3 का उतरना भारत की बड़ी सफलता है। स्कूलों, बाजार में मिठाई खिलाई गई, वहीं कई जगह आतिशबाजी भी हुई।
नजीबाबाद में गई बांटी मिठाई
चंद्रयान-3 के चांद पर उतरे ही नजीबाबाद के लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
राजा चरतपुर सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमारी, रामबली, रजनीश सागर, हरीदेव सरोज, नसीम अहमद, नरेंद्र कुमार और योगाचार्य अरुण राजपूत, लक्की कुमार, आर्यनाथ, देवाशीष, ललित और अंश ने चंद्रमा पर चंद्रयान के उतरते ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बीईओ प्रीति पाल के नेतृत्व में परिषदीय स्कूलों में चंद्रयान-3 लैंडिंग देखने की व्यवस्था की गई।
एआरपी मोबीन हसन के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर बसी में ग्राम प्रधान पारेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मदन गोपाल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही ताली बजाकर स्वागत किया। व्यापारी प्रतिष्ठानों और घरों पर उत्साह के साथ चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग उत्साह के साथ देखी गई।
कोतवाली देहात में ढोल बजाकर मनाई खुशी
चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर ग्राम शादीपुर में एकता क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने ढोल पर थिरकते हुए खुशी मनाई और भारत माता के जयकारे लगाए। इस अवसर पर नवनीत मौर्य ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है। कहा कि आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।