फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Election 2022: Case rajistered against two candidate of BSP and Azad Samaj Party and many unknown peoples in Muzaffarnagar

UP Election 2022: बसपा और आजाद समाज पार्टी के दो प्रत्याशियों समेत दर्जनों अज्ञात लोगों पर मुकदमा, ये रही कार्रवाई की बड़ी वजह

Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Feb 2022 11:09 PM IST
सार

बसपा और आजाद समाज पार्टी के दो प्रत्याशियों समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, भाजपा विधायक के काफिले के साथ अभद्रता करने के मामले में भी कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Case rajistered against two candidate of BSP and Azad Samaj Party and many unknown peoples in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सालिम द्वारा बेलड़ा गांव में बिना परमिशन सरकारी बिल्डिंग में कार्यक्रम करने के आरोप में प्रत्याशी सहित लगभग 25 समर्थकों के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मीरापुर विधानसभा के बसपा प्रत्याशी ककरौली निवासी मोहम्मद सालिम द्वारा बेलड़ा सहित पास के गांव में बिना परमिशन लोगों को भारी संख्या में इकट्ठा कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव आचार संहिता व कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। ककरौली निवासी बसपा प्रत्याशी मोहम्मद सालिम, बेलड़ा निवासी हरिवचन, अनिल, अरुण कुमार, सुधीर सहित लगभग 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि बिना परमिशन के लोगों को बड़ी संख्या में इकट्ठा कर कार्यक्रम आयोजित करने वाले प्रत्याशियों व कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले समर्थकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा

आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज 
आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी पूर्व मंत्री उमा किरण व 100 समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ गांव तेजलहेड़ा में रोड शो व सभा कर रही थी। पता चलने पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में बसेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी बिजेंद्र यादव की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके रोड शो काफिले में छह ट्रैक्टर व आठ कार शामिल थी। इसके बाद उन्होंने एक सभा भी की थी। 

यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द

विधायक के काफिले के साथ अभद्रता करने वालों पर हुई कार्रवाई  
खतौली में दो दिन पहले गांव चांदसमद से चंदपुरी जाते समय वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी के काफिले को देखकर कुछ शरारती तत्वों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। विधायक विक्रम सैनी की गाड़ी आगे निकल गई थी, लेकिन ग्राम प्रधान सहित कई लोगों के साथ अभद्रता की गई थी। यहां तक की प्रधान की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए थे। प्रधान ने इस मामले में शिकातय की थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद 20-25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed