{"_id":"64061059abf09c74770aadc4","slug":"up-elderly-nathu-singh-has-donated-his-property-of-crores-to-government-but-did-not-give-it-to-his-son-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा मामला: सरकार को दान की करोड़ों की संपत्ति, बुजुर्ग बोला- खुद रोटियां बना रहा था तो औलाद को क्यों देता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा मामला: सरकार को दान की करोड़ों की संपत्ति, बुजुर्ग बोला- खुद रोटियां बना रहा था तो औलाद को क्यों देता
Mon, 06 Mar 2023 09:40 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 06 Mar 2023 09:40 PM IST
सार
अनोखा मामला : एक बुजुर्ग ने अपनी करोड़ों की संपत्ति सरकार को दान कर दी। बुजुर्ग का कहना है कि 22 साल से खुद रोटियां बना रहा था तो औलाद को संपत्ति क्यों देता।
विज्ञापन
नत्थू सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में बिराल गांव के 85 साल के बुजुर्ग नत्थू सिंह ने परिवार से तंग आकर अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति सरकार को दान कर दी है। इसके अलावा अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। बुजुर्ग का कहना है कि वह पिछले 22 साल से गांव में खुद रोटी बना रहा था, औलाद ने सेवा नहीं की, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले पांच महीने से दयालपुरम के वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग नत्थू सिंह मूलरूप से बुढ़ाना के बिराल गांव के रहने वाले हैं। किसान के परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। बेटा सहारनपुर में शिक्षक है।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने बताया कि परिवार ने उनकी सेवा नहीं की। पिछले 22 साल से वह खुद अपनी रोटी बनाकर खा रहे थे। अब बुढ़ापा आया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। वह बेहद दुखी था, उसकी जमीन पर कब्जा लिया गया। सरकार को वसीयत करने के अलावा उसके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। अब अपना शरीर भी मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया है। बुजुर्ग के हिस्से में खेती की जमीन और पुश्तैनी घर था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चंदे पर बवाल: महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, फेंकीं बोतलें, लखनऊ तक गूंजा मामला, आज ड्रोन से होगी निगरानी
क्या था मामला
शनिवार को खतौली से बुढ़ाना तहसील पहुंचकर बुजुर्ग नत्थू सिंह ने अपनी जमीन की सरकार के नाम वसीयत कर दी थी। इसके बाद से वह लगातार चर्चाओं में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन