{"_id":"6058276fefd4e739f4130213","slug":"up-crime-news-an-accused-have-murdered-a-child-after-sexually-assaulted-attacked-in-khatauli-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश, विरोध करने पर हत्या, फिर दूसरे बालक को किया अगवा और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश, विरोध करने पर हत्या, फिर दूसरे बालक को किया अगवा और...
Mon, 22 Mar 2021 10:43 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:43 AM IST
सार
- मुजफ्फरनगर में विकृत मानसिकता के शिकार हुए दो मासूम, एक की हत्या
- एक बच्चे की जान लेने के बाद दूसरे को अगवा कर कुकर्म करने के आरोपी सहित चार हिरासत में
- शराब पीने के आदि अधेड़ उम्र आरोपी ने एक ही दिन में की दो वारदात
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में विकृत मानसिकता के शिकार अधेड़ ने कक्षा चार में पढ़ रहे एक बालक के साथ कुकर्म की कोशिश की और विरोध करने पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही एक और बालक को अगवा कर जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस से पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना खतौली थाना क्षेत्र के ही एक गांव की है और आरोपी जबर सिंह भी उसी गांव का रहने वाला है। जिस बालक की हत्या की गई वह कक्षा चार का छात्र है, वह शनिवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे, इस दौरान शाम करीब चार बजे गांव का ही एक और बालक (4 वर्ष) मिला, जिसके साथ कुकर्म किया गया था। इसी बीच संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने शराब के नशे में घूम रहे जबर सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कुछ देर बाद लापता बालक का शव मिल गया। उसके हाथ पैर बंधे और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। शव के पास ही शराब का खाली पव्वा पड़ा हुआ था। पुलिस ने जबर सिंह से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बालक की हत्या और दूसरे बालक के साथ कुकर्म करने की बात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर : गश्त के दौरान पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, दो गिरफ्तार, दरोगा भी घायल
विज्ञापन
रिश्तेदार की हत्या में जेल जा चुका है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी जबर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है और शराब पीने का आदि है। घटना के समय भी वह शराब के नशे में था। पुलिस का कहना है कि मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपनी बुआ और फूफा की हत्या के आरोप में भी वह जेल जा चुका है।
प्रारंभिक जांच में जबर सिंह की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। - अभिषेक यादव, एसएसपी मुजफ्फरनगर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/