फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: A youth was murdered by a villager in Fulat village of Muzaffarnagar

खौफनाक वारदात से सनसनी: युवक की गर्दन रेतकर हत्या, शरीर पर मिले कई घाव, जल्द खुलेगा राज

Fri, 20 Aug 2021 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 12:51 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक युवक की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। युवक के शरीर पर कई घाव मिले हैं। पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
UP Crime News: A youth was murdered by a villager in Fulat village of Muzaffarnagar
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में कब्रिस्तान में लकड़ियां लेने गए युवक की गर्दन धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर कई मिले हैं। फुलत के पूर्व प्रधान ने घटनास्थल से गांव के ही एक युवक को खून से सने कपड़ों में भागते देखा है, जिसके परिजन भी घर से फरार हो गए हैं। पीड़ित परिजनों ने उसी के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी फारूख (20) गुरुवार सुबह गांव के ही कब्रिस्तान में लकड़ियां एकत्र करने गया था। वह दोपहर तक भी खाना खाने के लिए घर नहीं लौटा, तो परिजन उसे देखने कब्रिस्तान पहुंचे। वहां फारूख का खून से लथपथ शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। इसके साथ ही उसके शरीर पर कई अन्य जगह भी गहरे घाव थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की, तो इसी दौरान फुलत के पूर्व प्रधान अनवर ने बताया कि उन्होंने गांव के ही मोहर्रम उर्फ भूरा को खून से सने कपड़ों में कब्रिस्तान से गांव की ओर जाते देखा था। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधान के अनुसार जब उसने मोहर्रम को रोककर उससे कपड़ों पर लगे खून के बारे में पूछा, तो उसने कुछ नहीं बताया और भाग गया। इस पर पुलिस टीम आरोपी मोहर्रम उर्फ भूरा के घर भेजी गई, लेकिन वहां आरोपी के साथ ही उसके परिजन भी घर से फरार मिले। उसके घर पर ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के संबंध में जानकारी ली। फारूख के भाई नूरदीन ने आरोपी मोहर्रम उर्फ भूरा के खिलाफ ही हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन हत्या के कारणों के संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मृतक फारूख सात भाइयों में सबसे छोटा था। वह मनोरोगी भी था। युवक की मौत से अन्य परिजनों सहित पिता नसरूदीन एवं माता सायरा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि फारूख की हत्या में उसके भाई ने गांव के ही मोहर्रम उर्फ भूरा के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed