{"_id":"627023dd168b265f6b2ea094","slug":"up-crime-a-young-man-was-murdered-with-a-knife-before-eid-in-a-village-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदलीं ईद की खुशियां: युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदलीं ईद की खुशियां: युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई ये बड़ी वजह
Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
सार
एक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला। युवक की हत्या से ईद की खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रामराज थाना क्षेत्र के पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद में नईम (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। गांव में ईद की खुशियां गम में बदल गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन
सोमवार को नईम और पड़ोस के ही भोला के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। शाम के समय मोहल्ले के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद लोग ईद उल फितर की तैयारियों में जुट गए। देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो फिर से रुपयों का विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन
आरोप है विवाद बढ़ने पर भोला ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर नईम के ऊपर हमला बोल दिया और चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। परिजन गंभीर हालत में नईम को लेकर जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां देर रात नईम की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें
सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने वारदात में चार लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है।