UP: कांग्रेस जिला अध्यक्षों की हुई घोषणा, देखें- पश्चिमी यूपी में कहां-किसे साैंपी कमान
कांग्रेस पार्टी ने बिजनाैर जनपद में पूर्व मंत्री ओमवती की पुत्रवधू हैनरीता राजीव सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महानगर अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बिजनाैर जनपद में पूर्व मंत्री ओमवती की पुत्रवधू हैनरीता राजीव सिंह को पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। हैनरीता कांग्रेस पार्टी के टिकट पर नगीना विधानसभा सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ चुकी है।
वर्तमान में वह जिला महासचिव के पद पर कार्य कर रही थी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कसी वेणुगोपाल द्वारा जारी जिला अध्यक्षों की सूची में बिजनौर से हैंनरीता का नाम आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कांग्रेस ने देर रात जिला और शहर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। फिर से पंजीठ गांव के अखलाक प्रधान को ही जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं जबकि शामली के बड़ियाल मोहल्ले की पूर्व उपाध्यक्ष मुनेश देवी को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व में अखलाक ही जिलाध्यक्ष थे। उनसे पूर्व दीपक कुमार सैनी जिलाध्यक्ष रहे हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय और एआईसीसी महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की संस्तुति के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष की नई कमेटी की लिस्ट जारी की गई है।
मुजफ्फरनगर में सतपाल कटारिया बनाए गए जिलाध्यक्ष
मुजफ्फरनगर में कांग्रेस ने प्रदेश के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अनुसूचित जाति के सतपाल कटारिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक सुबोध शर्मा के पास जिलाध्यक्ष पद का दायित्व था।
मूल रूप से रोहाना कलां के रहने वाले और इन दिनों अंकित विहार में रह रहे सतपाल कटारिया बसपा में भी सक्रिय रहे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश के एससी एसटी मोर्चे में महासचिव के दायित्व पर कार्य कर रहे थे। शीर्ष नेतृत्व ने जिले में अनुसूचित जाति के रहने पर दांव खेलते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा महानगर अध्यक्ष रंजन मित्तल को बनाया गया है।