फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Class 5 student dies of power current in Muzaffarnagar city

दर्दनाक: करंट लगने से कक्षा पांच के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में गम का माहौल

Fri, 03 Nov 2023 06:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Nov 2023 06:10 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में कक्षा पांच के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में भी गम का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
UP: Class 5 student dies of power current in Muzaffarnagar city
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दोपहर के समय विद्यालय में सबमर्सिबल पंप पर पानी पीते समय कक्षा पांच का छात्र करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनाें ने उसका पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।  

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली का रहने वाला सुदामा (12) पुत्र धर्मवीर गांव के एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सुदामा विद्यालय परिसर में सबमर्सिबल पंप पर पानी पीने लगा। पंप से पानी पीते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गम का माहौल बन गया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों का दर्द: 13 साल में बढ़े सिर्फ 140 रुपये, लागत हुई दो गुना, रिपोर्ट में देखिए BJP-SP और BSP का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ हिमांशु गौरव मौके पर पहुंच गए। परिजनाें ने पुलिस को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर वार्ता जारी है। परिवार में गम का माहौल है।

यह भी पढ़ें: कैफे में अश्लीलता की हदें पार: अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए अफसर, इस हालत में मिले युवक-युवती, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed