{"_id":"63050d8fd6a52776e33f66e1","slug":"up-chargesheet-approved-against-chairperson-anju-singh-in-muzaffarnagar-court-issued-summons","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चेयरपर्सन के खिलाफ चार्जशीट मंजूर, अदालत ने जारी किए समन, जानिए क्या था पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेयरपर्सन के खिलाफ चार्जशीट मंजूर, अदालत ने जारी किए समन, जानिए क्या था पूरा मामला
Tue, 23 Aug 2022 10:55 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:55 PM IST
सार
अदालत ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी को समन जारी किया है। कोर्ट ने 10 अक्तूबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका में कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए टिपर मामले में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी के खिलाफ पुलिस की ओर से दाखिल आरोप पत्र को अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। सीजेएम कोर्ट से चेयरपर्सन को समन जारी कर 10 अक्तूबर को उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले साल नौ अगस्त को तत्कलीन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने फर्म गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के मालिक अमरीश त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की विवेचना में पालिकाध्यक्ष का नाम भी सामने आया। पुलिस ने मामले मे चेयरपर्सन और अमरीश त्यागी के खिलाफ 28 जून को चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। सीजेएम कोर्ट ने अब आरोप पत्र को स्वीकृत कर लिया है। दोनों को समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
क्या था मामला
नगर पालिका सभासद राजीव शर्मा ने मामले की शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। उनका कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका ने 35 टिपर खरीदे थे। वाहन ठेकेदार से साठगांठ कर एडवांस भुगतान करके बाजार मूल्य से ज्यादा पर खरीद की गई।