फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP board high school topper Divya honored

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर दिव्या को किया सम्मानित

Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
UP board high school topper Divya honored
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में सम्मानित मेधावी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा दिव्या सुक्रालिया को सम्मानित किया गया। होली चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि छात्रा ने सिर्फ स्कूल का नहीं, बल्कि जिले का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा दिव्या ने परीक्षा में 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया। कामयाबी पर स्कूल और परिवार के लोगों ने खुशी मनाई। छात्रा के पिता अनिल कुमार गांव जड़ौदा में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि कड़ी लगन से कामयाबी मिलती है, दिव्या ने भी यही साबित कर दिखाया। अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को भी होनहार से सीख लेनी चाहिए। अनुशासन और कठोर मेहनत के दम पर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। मेधावी देवांशी, हनी कुमार, सचिन, वाशु रानी, तनु चौधरी, अनम परवीन, नितिन कुमार, आशीष कुमार, विमल कार्तिक, करीना की सराहना भी की गई। इस मौके पर अजित सिंह, शुभम कुमार, सत कुमार, सचिन कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed