फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board Examination: Divide the district into five zones

यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले को पांच जोन में बांटा

Mon, 10 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination: Divide the district into five zones
बोर्ड परीक्षा के संबध में वार्ता करती डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
यूपी बोर्ड परीक्षा : जिले को पांच जोन में बांटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि माध्यमिक परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार सहित सभी कक्षों में सीसीटीवी लगाए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डीएम ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 18 फरवरी से छह मार्च के बीच परीक्षाएं होगी। दो पाली में पहली पाली सुबह आठ बजे से सवा ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से सवा पांच बजे तक चलेगी। जिले में कुल 59809 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 31650 और इंटर के 28159 परीक्षार्थी शामिल हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने को जिले को पांच जोन औरा 16 सेक्टर में बांटा गया है। 12 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें प्रत्येक पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। विभागीय अधिकारियों के छह सचल दल निरंतर गतिशील रहेंगे। सभी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा पर सीसीटीवी की नजर
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो सीसीटीवी लगाए गए हैं। वॉयस रिकार्डर लगाया गया है। जीआईसी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में बैठकर प्रत्येक परीक्षा कक्ष को देखा जा सकता है। छह-छह लोगों की टीम कंट्रोल रूम में लगातार रहेगी। केंद्र व्यवस्थापक के कक्ष में भी सीसीटीवी लगेगा और 24 घंटे संचालित रहेगा। लखनऊ बैठे अफसर भी सीधे परीक्षा होती देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा में रहेंगे प्रश्नपत्र
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पारदर्शी व्यवस्था के लिए इस बार हाईस्कूल की उत्तपुस्तिका की ए कॉपी पर काली पट्टी और बी पर नीली पट्टी दी है। इसी प्रकार इंटर की ए कॉपी में लाल पट्टी और बी कॉपी में ग्रीन पट्टी दी है।

केंद्र व्यवस्थापकों को दिए दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। कहा सभी तैयारी पूरी कर लें। परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व परीक्षार्थी की सही तरीके से तलाशी ले लें। परीक्षा शांति व्यवस्थाओं के साथ चलती रहेगी और परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमणशील रहेगे। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर नकल आदि की शिकायत मिली तो उस केंद्र को आगामी परीक्षाओं के लिए अयोग्य घोषित किया जाएगा। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। परीक्षा केंद्रों पर अग्निशमन के संसाधनों यथा अग्निशमन यंत्र, पानी की बाल्टियां तथा रेत आदि की व्यवस्था रखी जाएगी। एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार एवं केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed