Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board: Exam preparation to be assessed using model papers; focus will be on time management.

यूपी बोर्ड : मॉडल पेपर से परखेंगे परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन पर रहेगा जोर

Thu, 12 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam preparation to be assessed using model papers; focus will be on time management.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रश्नपत्र का प्रारूप, प्रश्नों की प्रकृति और अंक विभाजन समझने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी मॉडल पेपर हल कर अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे और कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दे सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन करने में भी मदद मिलेगी।
डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने बताया कि परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं। विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें। केवल प्रश्नपत्र देखने के बजाय तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित अवधि में पूरा प्रश्नपत्र हल करना अधिक उपयोगी होगा। इससे विद्यार्थियों को पता चलेगा कि किस प्रश्न को हल करने में कितना समय लग रहा है और उत्तर लिखने की गति कैसी है। अभ्यास के दौरान जिन प्रश्नों को हल करने में परेशानी हो, उनसे संबंधित पाठों का दोबारा अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन

----------
जिले में 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत
परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार पांच फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 56,521 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 70 परीक्षा केंद्रों में दो की बढ़ोतरी की गई है। मानकों के अनुरूप 72 परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed