फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Big fraud busted in Muzaffarnagar, Rs 123 crore cheated from 5000 people, three arrested

UP: मुजफ्फरनगर में बड़ी ठगी का भंड़ाफोड़, 5000 लोगों से ठग लिए 123 करोड़ रुपये, तीन गिरफ्तार; ऐसे दिया झांसा

Wed, 08 Oct 2025 09:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 08 Oct 2025 09:15 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: खेड़की निवासी ठगी के मास्टरमाइंड अमित कुमार गौतम ने सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म बनाकर ठगी की। उसने अपने साथ अन्य लोगों को भी जोड़ा। गिरफ्तार आरोपियों से चार करोड़ से अधिक मूल्य का सामान व संपत्ति बरामद की है।

विज्ञापन
UP: Big fraud busted in Muzaffarnagar, Rs 123 crore cheated from 5000 people, three arrested
गिरफ्तार तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना पुरकाजी पुलिस ने ब्यूटी प्रोडेक्टस फर्म में निवेश के नाम पर ढाई गुना लाभ देने का लालच देकर पांच हजार लोगों से 123 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान व संपत्ति बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के ज्वालापुर में स्थित कार्यालय को सील किया है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि पुरकाजी के गांव खेड़की निवासी बीकॉम की शिक्षा प्राप्त अमित कुमार गौतम ने सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म बनाकर लोगों से ठगी की। वह पहले एक कंपनी में काम करता था। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद ढाई साल में उसने फर्म बनाकर पैसा जमा करने पर ढाई गुना लाभ होना बताकर लगभग पांच हजार लोगों की चेन बनाकर करोड़ों रुपये जमा कराए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म संचालक अमित कुमार व उसके साथी पुरकाजी के झोझगान निवासी डॉक्टर शादाब व सरफराज को पकड़ा गया। उसके खाते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा ट्रांजेक्शन होना पाया है। उसके खिलाफ सिविल लाइन थाना व पुरकाजी थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसके खिलाफ लगभग सौ लोगों ने शिकायत की है, जिन्हें मुकदमों में शामिल किया जा रहा है। आरोपियों के अन्य साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रेसवार्ता में सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा व पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर भाटी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

इस तरफ लोगों को फंसाया
अमित कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी वंदना के साथ मिलकर सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फर्म खोली थी। इसमें लोगों से 16 महीनों में पैसे ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए। विश्वास के लिए उन्हें एक एग्रीमेंट साइन कर दिया गया। फर्म में रुपये जमा करने वाले को बताया गया कि यदि वह अन्य लोगों को फर्म से जोड़ते हैं तो उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। 

उनकी फर्म में सरफराज ने 17 करोड़ जमा किए थे। इसी तरह डॉक्टर शादाब ने कई करोड़ रुपये जमा किए। उन्होंने अन्य लोगों के रुपये भी फर्म में जमा कराए तो दोनों को कंपनी में साझेदार बना लिया गया। कुल मिलाकर फर्म में 123 करोड़ से अधिक रुपये जमा कराए गए, जिससे संचालकों ने विभिन्न स्थानों पर संपत्ति खरीदी। 
 

सेनेमी फर्म के नाम से कई मार्ट बनाए गए, जिनमें सेनेमी ब्रांड के नाम से ब्यूटी प्रोडक्ट्स व अन्य घरेलू सामान बनवाकर बेचा गया। आरोपियों ने ज्वालापुर हरिद्वार में एक मकान किराये पर लेकर एक वेयर हाउस बनाया था। विश्वास बनाये रखने के लिए लोगों को कुछ धनराशि वापस की गई, लेकिन बाद में देनदारी अधिक होने पर सभी ऑफिस, मार्ट व वेयर हाउस बंद कर दिए गए।
 

थाना पुरकाजी पुलिस ने ज्वालापुर हरिद्वार स्थित वेयर हाउस तथा आरोपी सरफराज के घर से सेनेमी ब्रांड के ब्यूटी प्रोडेक्टस एवं ऑफिस का सामान, फर्नीचर, एक लग्जरी कार बरामद की। ज्वालापुर में कार्यालय सील किया है। आरोपियों ने देहरादून आदि में प्लाट व मकान खरीदे हैं। उनका पता किया जा रहा है।

ये भी देखें...
Baghpat: सांड़ ने बस चालक को पटक-पटककर मारा, पेट में घुसा दिए सींग, अस्पताल में दर्दनाक मौत    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed