फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Assembly Election 2022: Jayant Chaudhary said in Jansabha that all the farmers together should defeat this government

चुनाव की तैयारी: जयंत चौधरी बोले- मैं नतमस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं, कहा- इस सरकार को उखाड़ फेंको

Mon, 11 Oct 2021 09:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

जयंत चौधरी ने कहा कि मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं। पगड़ी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए किसानों से एक जुट रहकर सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Jayant Chaudhary said in Jansabha that all the farmers together should defeat this government
मंच से बोलते जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए किसानों से एक जुट रहकर सरकार को उखाड फेंकने का आह्वान किया। साथ ही रालोद के सत्ता में आने पर कई घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इसलिए सतर्क रहो और एकजुट रहो। उन्होंने रालोद को किसानों की फौज बताया।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। देश के प्रधानमंत्री व भाजपा के नेता झूठे आंकड़े देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सत्ता में आने से पहले सरकार ने वादा किया था कि देश के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। किसान की आय दोगुनी की जाएगी। गन्ने का भुगतान 14 दिन में करवा दिया जाएगा। देश के युवाओं व किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके भाजपा सत्ता में आई है। पिछले सत्र का किसानों का 300 करोड़ रुपये बकाया है। इस कंजूस सरकार ने पांच वर्षों में गन्ने के दाम प्रति किलो 35 पैसे की वृद्धि की है। डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम आसमान पर पहुंच गए है। किसान के बेटे को कार से रौंद कर हत्या करने वाले मंत्री के बेटे को को पुलिस ने पांच दिन में गिरफ्तार किया। वह अपने घर पर मौजूद रहा। किसान यदि अपने खेत से मिट्टी लेकर आता है तो पुलिस उसके पीछे लग जाती है। 
विज्ञापन


चौधरी जयंत ने कहा कि अभी गन्ना किसानों के पास एक ही अधिकार है 14 दिन में गन्ना भुगतान पाने का, लेकिन मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि मोदी सरकार जल्द ही अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए 14 दिन में पेमेंट की बाध्यता वाला कानून भी खत्म कर रही है। हमारी सरकार आई तो हम फारेंसिक ऑडिट कराकर पता लगाएंगे कि मिलें किसानों का पैसा कहां दबाए बैठी हैं। किसान को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि वे सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। कहा कि आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर घोषणा करते हैं कि सर्वोदय योजना में सबका विकास किया जाएगा। जिसमें मानव संसाधन का विकास, जाति बंधन से छुटकारा, सत्ता का विकेंद्रीयकरण, गरीब-अमीर के बीच की दूरी खत्म होगी। किसान के लिए अलग से कोष की स्थापना होगी। इसके अतिरिक्त पिछड़ों और दलितों को और अधिक सबल बनाने के लिए होनहार छात्रों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्विद्यालयों में दाखिला पाने पर स्पेशल स्कॉलरशिप दी जाएगी।  

मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं 
आशीर्वाद पथ यात्रा की जनसभा में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मैं नत मस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं। पगड़ी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। छपरौली में जो विरासत मुझे सौंपी गई, आप लोगों सहारे ही उसे संभाला है, सभी का सहयोग चाहिए। चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए चौधरी अजित सिंह के जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। आप लोगों का सहयोग चाहिए।

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में भीड़ को देखकर जयंत चौधरी गद-गद और भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण आप आपने नेता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। पगड़ी भी लेकर सभी नहीं आ सके। छपरौली से जो शुरुआत हुई थी। उसी कड़ी में आज यहां सभा की गई है। मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। आगे भी हमको मिलकर लड़ाई लड़नी है, यह आसान नहीं है। कांटे भी लगेंगे, ठोकर भी लगेगी, लेकिन जैसे एक परिवार में जो परिस्थति हो उससे निपटते हैं, जूझते हैं। उसी प्रकार से हमें भी चौधरी चरण सिंह के नीतियों पर चल कर चौधरी अजित सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा करना है, इसके लिए हाथ जोड़कर मैं नतमस्तक होकर आपकी शरण में आया हूं। जिस पर सभी ने हाथ उठा कर जयंत का साथ देने का वायदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed