फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Asaram follower Tamraj arrested from Noida, accused of murder, was living as Stephen

UP: आसाराम का अनुयायी तामराज नोएडा से गिरफ्तार, हत्या का है आरोपी, स्टीफन बनकर रह रहा था

Fri, 07 Mar 2025 04:21 PM IST
डिंपल सिरोही सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नोएडा Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 07 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम के अनुयायी तामराज को सूरत पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP: Asaram follower Tamraj arrested from Noida, accused of murder, was living as Stephen
आसाराम बापू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम के अनुयायी तामराज को सूरत पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। तामराज नोएडा के सेक्टर-53 में धर्म बदलकर स्टीफन बनकर रह रहा था। तामराज पर आसाराम के खिलाफ आवाज उठाने वालों व उसके खिलाफ गवाही देने वालों की हत्या का आरोप है। छह राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


मूलरूप से छत्तीसगढ़ निवासी तामराज उर्फ स्टीफन सूरत में तीन हत्याओं के प्रयास से लेकर कई हत्या के मामले में वांछित था। आसाराम के रसोइये अखिल गुप्ता दुष्कर्म के मामले में गवाह था। तामराज पर भी फायरिंग करने का आरोप हैं। आरापी के खिलाफ गुजरात समेत छह राज्यों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। सूरत पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन

 

सूरत पुलिस के मुताबिक तामराज 2021 में नोएडा आया था। यहां के आश्रम में उसकी मुलाकात ईसाई युवती से हुई थी। कुछ समय के बाद तामराज ने मनीषा से शादी कर ईसाई धर्म अपना लिया था। आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म केस में गवाह बने रसोइये अखिल गुप्ता की वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

इस मामले में भी तामराज आरोपी था। आसाराम की गिरफ्तारी के बाद देश के कई हिस्से में उसके विरोधियों और गवाहों की हत्या हुई थी। इसी दौरान तामराज ने भी गिरोह बना लिया था। वहीं इस मामले में एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। सूरत या किसी अन्य राज्य की पुलिस की ओर से सूचना नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed