फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unveiling of the grand statue of Ma Saraswati in the college

कॉलेज में मॉ सरस्वती की भव्य प्रतिमा का अनावरण

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Unveiling of the grand statue of Ma Saraswati in the college
चरथावल जय हिंद इंटर कॉलेज में सरस्वती मां की मूर्ति का अनावरन करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कॉलेज में मॉ सरस्वती की भव्य प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। जय हिंद इंटर कॉलेज परिसर में भव्य सरस्वती मॉ की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से शिक्षित होकर कामयाबी की राह अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर वाहवाही बटोरी।
कस्बे के जय हिंद इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति अध्यक्ष बारू सिंह एवं उनके पुत्र वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुरेश त्यागी की ओर से मॉं सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कराई। बृहस्पतिवार को समारोह में मुख्य अतिथि गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी एडवोकेट ने समारोह में प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों के क रियर में शिक्षकों का योगदान अमूल्य है। विद्यालय में ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण श्रेष्ठ कार्य है।
विज्ञापन

गुरुकुल आश्रम के आचार्य दयादेव से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों का अनुकरण कर विद्यार्थी उन्नति की ओर अग्रसर हों। छात्र-छात्राएं अनुशासित और कृतज्ञ बन राष्ट्र उत्थान में सहभागी बनें। छात्राओं प्रिया चौहान, ओजस्विनी शर्मा, पायल, प्रियांशी, तरूषी राणा, अलीशा, समर आयशा, मंतशा, तान्या, गजाला, सान्या, सोजिया और मिन्हा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, कथक नाटक और स्वागत गीत आदि पर वाहवाही बटोरी। विशिष्ट अतिथि महावीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, कॉलेज अध्यक्ष बारू सिंह, प्रबंधक आकाश त्यागी, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति, धर्मराज त्यागी, सुभाष चंद त्यागी, रामानंद त्यागी, विरेंद्र त्यागी, धीरेंद्र कुशवाहा, जिपंस डा. विपिन त्यागी, अमित त्यागी, प्रवीण त्यागी, विजेंद्र त्यागी, नीटू त्यागी, शुगन चंद आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed