फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unopposed election on all 24 posts of District Planning Committee

जिला योजना समिति के सभी 24 पदों पर निर्विरोध चुनाव

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Unopposed election on all 24 posts of District Planning Committee
जिला योजना समिति के सभी 24 पदों पर निर्विरोध चुनाव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला योजना समिति के सभी 24 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल अपनी रणनीति में पूरी तरह से सफल नजर आए और 24 पदों में से 22 पदों पर अपने समर्थक सदस्यों को जीत दिलाई।
जिला योजना समिति में जिला पंचायत से सदस्य के 24 पदों पर चुनाव हुआ। इसमें अनारक्षित वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति वर्ग में तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग से चार, अनारक्षित महिला वर्ग में पांच, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में एक और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग में दो सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। 24 पदों के लिए जिला योजना समिति के लिए 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें जिला पंचायत में सत्ता पक्ष के 24 सदस्यों ने नामांकन किया तो विपक्षी खेमे से चार सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी पेश की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल निर्विरोध चुनाव कराने की रणनीति पर शुरू से ही काम कर रहे थे।
विज्ञापन

अनारक्षित वर्ग के नौ और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के दो पदों पर वह अपने समर्थक सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन कराने में सफल रहे, लेकिन 31 अगस्त को नामांकन वापसी में भी विपक्ष ने पर्चे वापस नहीं लिए तो चार वर्गों में 13 सदस्य पदों पर चुनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद भी वीरपाल निर्वाल प्रयासों में जुटे रहे और विपक्ष को साथ चलकर जनपद के विकास में सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद सत्ता पक्ष की जरीन और अनुराधा तथा विपक्ष से इमरान और शौकीन ने अपने पर्चे वापस ले लिए, जिससे सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत संजीव कुमार ने बताया कि नियमानुसार मतदान शुरू होने से पहले तक भी यदि कोई अपना नामांकन वापस लेता है, तो निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। उन्होंने बताया कि जरीन, इमरान, अनुराधा और शौकीन ने अपनी दावेदारी वापस लेने का प्रार्थना पत्र आज निर्वाचन अधिकारी को दिया। इसके बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया।

इन सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया
सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिला पंचायत से जिला योजना में निर्वाचित 24 सदस्यों में अनारक्षित वर्ग में अमरकांत, अमित, अरुण, तुषार चौहान, भगवान शर्मा, मनोज, रिहान अली, विजय कुमार, विरेंद्र उर्फ बिल्लू शामिल हैं। अनारक्षित महिला वर्ग में आरिफा, गुड्डी, बालेश्वरी, वंदना वर्मा और हुसनो, अन्य पिछड़ा वर्ग में तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, रजत और शाहनवाज ककरौली, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में फरहाना और साबिदा, अनुसूचित जाति वर्ग में प्रवीण कुमार, विकास और सचिन तथा अनुसूचित जाति वर्ग महिला में सुरेशना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed