फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Unity is our strength, tell history to children: Ashwani

एकता ही हमारी ताकत, बच्चों को बताएं इतिहास : अश्वनी

Mon, 02 Jun 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Unity is our strength, tell history to children: Ashwani
मोरना। भाजपा नेता एवं एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारी एकता ही असली ताकत है। त्यागी समाज में शिक्षा, साहित्य, राजनीति के क्षेत्र में बड़ी हस्तियां और आदर्श महापुरुष हुए हैं। बच्चों को अपने पूर्वजों के बारे में बताना चाहिए। शुकतीर्थ स्थित त्यागी आश्रम में सुंदरीकरण, नवनिर्मित भवन का लोकार्पण और नए भवन का भूमि पूजन एमएलसी अश्वनी त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि आज 50 प्रतिशत युवा नशे की गिरफ्त में हैं, यदि आप समाज का भला करना चाहते हैं तो 10 बच्चों को गोद लेकर उन्हें कोचिंग आदि दिलाकर अच्छी शिक्षा दिलाएं। सेवानिवृत्त लोग अपने जीवन के 15 साल अब समाज को दें। समाज में युवाओं की भागीदारी तय करनी होगी। जज, पुलिस, शिक्षक हर क्षेत्र में हमें आगे आना होगा। अपने पड़ोस का युवा, किसान कोई भी हो, उसका सहयोग करें।उन्होंने समाज के लोगों के लिए लाइब्रेरी, स्टेडियम अाैर अस्पताल की घोषणा की।
विज्ञापन

कहा ि भाजपा सरकार ने पहली बार कृषि क्षेत्र में पद्मश्री शुरू किया। आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा।
महावीर त्यागी बनाए जाने थे पहले राष्ट्रपति : एमएलसी अश्वनी त्यागी ने यह भी कहा कि देश आजाद होने के बाद पहले राष्ट्रपति के रूप में महावीर त्यागी का नाम प्रस्तुत किया गया, लेकिन उनकी जगह डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को पहला राष्ट्रपति बनाया गया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से इमरजेंसी में देश के लोकतंत्र को बंधक बना दिया गया। ख्याति प्राप्त कवि दुष्यंत कुमार की देश के लोकतंत्र को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed