{"_id":"60d775ea8ebc3eb4412148cf","slug":"united-opposition-showed-strength-in-satendra-s-nomination-muzaffarnagar-news-mrt544634423","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतेंद्र के नामांकन में संयुक्त विपक्ष ने दिखाई ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतेंद्र के नामांकन में संयुक्त विपक्ष ने दिखाई ताकत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाकियू द्वारा घोषित प्रत्याशी सतेंद्र बालियान के साथ रालोद, सपा, आजाद समाज पार्टी, कांग्रेस ने एकजुट होकर ताकत दिखाई।
कलक्ट्रेट में नामांकन के दौरान सभी विपक्षी दलों के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान ने डीएम कोर्ट में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के प्रतिनिधि के रूप में जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, सईदुज्जमा, सपा नेता साजिद हसन, गौरव जैन, सचिन अग्रवाल, कांग्रेस नेता गुफरान काजमी, युवा सपा नेता नियाज हैदर, डॉ इसरार अल्वी, नवेद रंगरेज आदि मौजूद रहे। उधर, विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान ने कहा कि भाजपा नेता पुलिस प्रशासन की ताकत का चुनाव में दुरुपयोग करना बंद करे। फर्जी मुकदमों व सत्ता के दुरुपयोग के बाद भी विपक्ष जीत रहा है। जिला पंचायत सदस्यों पर फर्जी मुकदमों व उत्पीड़न के विरुद्ध सोमवार 28 जून को जिला मुख्यालय पर धरने के माध्यम से आवाज बुलंद की जाएगी।